{"_id":"5d0327e38ebc3e6da3729fe9","slug":"bjp-mp-and-bollywood-actress-kirron-kher-birthday-untold-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन की नेशनल प्लेयर रह चुकी हैं किरण खेर, उनकी जिंदगी से जुड़ी 10 अनकही बातें जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन की नेशनल प्लेयर रह चुकी हैं किरण खेर, उनकी जिंदगी से जुड़ी 10 अनकही बातें जानिए
Fri, 14 Jun 2019 12:49 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Kirron Kher
बीजेपी सांसद व मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर 64 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिवस के अवसर पर जानिए उनकी निजी जिंदगी के बारे में सब कुछ और 10 खास बातें।
Trending Videos
Kirron Kher
बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं
किरण एक हुनरमंद अभिनेत्री होने के साथ एक कामयाब बैडमिंटन खिलाड़ी भी रही हैं। किरण ने दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ नेशनल लेवल बैडमिंटन खेला है।

- फोटो : twitter
चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद हैं
किरण खेर चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में किरण खेर दूसरी बार चंडीगड़ से सांसद चुनीं गईं। किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगड़ में एक सिख परिवार में हुआ था।

kirron kher
- फोटो : social media
इकलौते भाई की एक्सीडेंट में मौत
किरण ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर में स्नातक किया है। इनके पति बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार अनुपम खेर हैं। इनकी दो बहनें हैं। एक कंवल ठक्कर कौर, जो अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। दूसरी बहन का नाम शरणजीत कौर संधु हैं। सांसद का एक भाई भी था, जिसकी 2003 में एक हादसे में मृत्यु हो गई थी।

किरण खेर (फाइल फोटो)
अनुपम खेर के साथ दूसरी शादी की
अनुपम खेर के साथ किरण खेर की दूसरी शादी है। पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी, जो एक बिजनेस मैन हैं। यह शादी कुछ ही साल चली और तलाक हो गया। उसके बाद किरण ने अनुपम खेर से शादी कर ली। किरण खेर के एक बेटा है, सिकंदर खेर। किरण खेर ने अपने करियर कि शुरुआत साल 1973 में पंजाबी फिल्म ‘असर प्यार दा’ से की थी।