फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आए थे कपड़ा खरीदने, नसीब हुआ कफन

Sun, 05 Apr 2015 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 05 Apr 2015 07:49 AM IST

तस्वीरें: आए थे कपड़ा खरीदने, नसीब हुआ कफन

bjp mla son died road accident, see pics
बीजेपी विधायक के बेटे एडवोकेट चरण सिंह पूनिया अपनी पत्नी सुनीता के साथ कपड़ा खरीदने हिसार आ रहे थे, मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था। कपड़ा खरीदने से पहले ही सिवानी के पास वे सड़क हादसे का शिकार हो गए और उन्हें कफन नसीब हुआ।

तस्वीरें: आए थे कपड़ा खरीदने, नसीब हुआ कफन

bjp mla son died road accident, see pics
परिजनों ने बताया है कि हादसे के वक्त चरण सिंह खुद गाड़ी चला रहे थे। चूरू जिला भाजपा के महामंत्री चन्द्राराम गुरी ने घायल सुनीता को सीएमएसी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे ट्रक ने कार को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की कार के परखच्चे उड़ गए।

तस्वीरें: आए थे कपड़ा खरीदने, नसीब हुआ कफन

bjp mla son died road accident, see pics
कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चिपक गया और ट्रक सड़क से उतर कर एक पेड़ से जा टकराया। शनिवार सुबह ही विधायक पूनिया ने अपने पुत्र व पुत्रवधु को रवाना किया था। उन्हें क्या पता था कि रास्ते में यह अनहोनी हो जाएगी। घटना की जानकारी मिलने पर वह स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: आए थे कपड़ा खरीदने, नसीब हुआ कफन

bjp mla son died road accident, see pics
तारानगर के विधायक जयनारायण पूनिया का पैतृक गांव लाखलाण है। उनके पुत्र राजगढ़ न्यायालय में वकालात करते थे। 1977 में जन्मे एड. चरण सिंह के एक पुत्र व एक पु़त्री है। भिवानी से एड. चरणसिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद शाम चार बजे राजगढ़ पहुंचा, जहां देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

तस्वीरें: आए थे कपड़ा खरीदने, नसीब हुआ कफन

bjp mla son died road accident, see pics
वहीं, हादसे में घायल उनकी पत्नी सुनीता की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक के चचेरे भाई नरेंद्र ने बताया है कि सुनीता का हिसार के निजी अस्पताल में देर शाम को ऑपरेशन हो गया। उनके हाथों में दो फ्रेक्चर हैं और सिर में भी गंभीर चोट हैं। उन्होंने बताया है कि हाथों का ऑपरेशन होने के बाद वे बेहोशी की हालात में जरूर हैं, मगर चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed