खूबसूरत मुस्कान दूसरों से अलग दिखने का शानदार स्टाइल ही इनकी पहचान है। और आज उनकी इस खूबसूरती ने सबको उनका दीवाना बना दिया है।
दिल्ली में हुए फाइनल राउंड में प्रीति अपनी खूबसूरती की छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। शहर के वार्ड नंबर-6 की पार्षद प्रीति जौहर ने बताया कि मिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में देश विदेश से 46 महिलाएं पहुंची थी। बाद में आयोजकों ने इन महिलाओं को दो कैटेगरी में बांट दिया।
एक कैटेगरी में 40 साल से ऊपर की महिलाएं शामिल थी। जबकि दूसरी कैटेगरी में 40 साल से नीचे की महिलाओं की थी। फाइनल राउंड में सभी प्रतिभागियों की कड़ी परीक्षा ली गई। उन्हें अलग अलग टास्क दिए गए थे। इसके लिए उन्हें नंबर भी दिए गए थे। बाद में कांटेस्ट की विजेताओं का ऐलान का किया गया।
प्रीति मिस इंडिया बनना चाहती थी लेकिन पढ़ाई के चलते उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। प्रीति का 2003 में शादी होने के बाद मिस इंडिया बनने का ख्वाब अधूरा रह गया। प्रीति के दो बेटे अंश और वंश भी हैं।
परिवार की जिम्मेदारियों के बाद भी प्रीति ने फिटनेस के लिए खाने पीने का भी पूरा ख्याल रखा। खूबसूरती फिटनेस की बदौलत ही अब वह यह खिताब जीती है।