फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृषि कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में भाजपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, खूब उड़ी नियमों की धज्जियां

Tue, 29 Sep 2020 12:30 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 29 Sep 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
BJP Chandigarh Tractor Rally in Favour of Agriculture Act
ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के समर्थन में मंगलवार को प्रदेश भाजपा ने ट्रैक्टर रैली निकाली। इस रैली का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने किया। हालांकि, यह ट्रैक्टर रैली ज्यादा दूर नहीं जा पाई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सेक्टर-34 में ही रोक दिया। यह ट्रैक्टर रैली सुबह करीब 11.30 बजे भाजपा कार्यालय से शुरू हुई। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री रामवीर भट्टी और चंद्रशेखर समेत कई अन्य पदाधिकारी खुद ट्रैक्टर पर बैठे नजर आए। 




 

BJP Chandigarh Tractor Rally in Favour of Agriculture Act
- फोटो : अमर उजाला

रैली भाजपा कार्यालय से शुरू हुई, जिसे शहर के विभिन्न हिस्सों में जाना था लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया और अन्य किसी सेक्टर में नहीं जाने दिया गया। इसके चलते भाजपा को यह रैली सेक्टर-34 के दशहरा ग्राउंड में ही समाप्त करनी पड़ी। इसके बावजूद रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर मजाक उड़ाया।

BJP Chandigarh Tractor Rally in Favour of Agriculture Act
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने मास्क भी नहीं पहना था। एक ट्रैक्टर पर 4 से 5 कार्यकर्ता बैठे नजर आए। यही नहीं, भाजपा की यह ट्रैक्टर रैली साइकिल ट्रैक पर दौड़ती नजर आई। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा, बावजूद इसके सरेआम नियमों को ताक पर रखा गया। गौरतलब है कि बीते सोमवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने ऐसे धरने प्रदर्शन पर नजर रखने को डीजीपी को खास निर्देश दिए हैं, ताकि इनकी वजह से शहर में कोरोना न फैल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Chandigarh Tractor Rally in Favour of Agriculture Act
- फोटो : अमर उजाला

विरोध करने वाले बैकफुट पर होंगे: चाहर
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि पहले भी बंटाई पर खेती होती थी। कांट्रैक्ट खेती से किसानों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि जब भी कोई विधेयक लाया जाता है तो सरकार उस पर विचार करती है, ताकि भविष्य में उससे किसी को कोई नुकसान न हो। यह कानून किसानों की दशा और दिशा बदलने का कार्य करेंगे। यह किसानों की आय बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा समय है। चाहर ने कहा कि कुछ लोग है, जो इस पर खूब राजनीति कर रहे हैं। आने वाले दिनों में वह बैकफुट पर होंगे। 
 

विज्ञापन
BJP Chandigarh Tractor Rally in Favour of Agriculture Act
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि पहले से चल रही मंडी व्यवस्था और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर इस कानून का कोई असर नहीं पड़ेगा बल्कि किसानों के लिए एक रास्ता और खुल जाएगा। अब किसान अपनी फसल को जहां चाहें, जिसे चाहें व जिस भाव पर चाहें, सीधे बेच सकते हैं। किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं रहेगी। इस मौके पर अरुण सूद के अलावा महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दीदार सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, अवतार सिंह, बलविंदर शर्मा, हुकम चंद, तेजिंदर सिंह, गजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष नरेश कुमार पांचाल और पंजाब किसान मोर्चा के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चीमा उपस्थित रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed