फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब में नवजोत सिद्धू के घर के बाहर बिहार पुलिस का डेरा, तीन दिन से नहीं मिल रहे 'गुरु', पढ़ें- मामला

Sat, 20 Jun 2020 12:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 Jun 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bihar Police has been sitting outside Navjot Singh Sidhu's house for three days
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

बिहार पुलिस पिछले तीन दिनों से पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर डेरा डाल हुए है लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू से मिल नहीं पा रही है। पुलिस ने सिद्धू के घर का कई बार दरवाजा भी खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

Bihar Police has been sitting outside Navjot Singh Sidhu's house for three days
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो

अमृतसर के होली सिटी स्थित पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर बिहार पुलिस तीन दिन से रुकी है। पुलिस अप्रैल 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सिद्धू द्वारा की आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आई है। बिहार के कटिहार जिले के वरसोई थाने से आए इन पुलिसकर्मियों ने सिद्धू के घर का दरवाजा कई बार खटखटाया लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। सिद्धू घर में मौजूद हैं या नहीं, इसकी भी जानकारी नहीं है। 

Bihar Police has been sitting outside Navjot Singh Sidhu's house for three days
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो

पुलिसकर्मियों का कहना है कि वे पिछले तीन दिन से सिद्धू की कोठी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। बिहार में जिस समय मामला दर्ज हुआ था, उस समय सिद्धू को थाने से जमानत मिल गई थी। अब जमानत की अवधि समाप्त हो रही है। पुलिस के मुताबिक इस अवधि को बढ़ाने के लिए उन्हें जरूरी दस्तावेजों पर साइन चाहिए थे। उन्होंने बताया कि अगर सिद्धू के साइन नहीं मिले तो उनकी जमानत खत्म हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Police has been sitting outside Navjot Singh Sidhu's house for three days
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो

क्या कहा था सिद्धू ने 
सिद्धू पर आरोप है कि उन्होंने बिहार के कटिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस उम्मीदवार के लिए रैली में सांप्रदायिक टिप्पणी की थी। इसके बाद वहां के भाजपा के एक नेता ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप के मुताबिक सिद्धू ने एक समुदाय को एकजुट होकर मतदान करने की अपील की थी। सिद्धू ने कहा था कि आप यहां 64 फीसदी आबादी हैं।

विज्ञापन
Bihar Police has been sitting outside Navjot Singh Sidhu's house for three days
नवजोत सिंह सिद्धू।

आप पंजाब में भी काम करने जाते हो। अगर आपको कोई दिक्कत हो तो मुझे याद करना। मैं पंजाब का मंत्री हूं, वहां भी आपका साथ दूंगा। यहां जात-पात की राजनीति हो रही है। बांटने की राजनीति हो रही। बीजेपी के लोग यहां आकर आपके वोट को बांटने की कोशिश करेंगे। अगर आप इकट्ठे रहे तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed