फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद की थी खुदकुशी, अब हैरान कर देगी सुसाइड नोट में लिखी वजह

Tue, 27 Oct 2020 07:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Oct 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Big reveals in murder and suicide case of four members of a family
परिवार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के बठिंडा में 22 अक्तूबर को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी। एक ट्रेडर ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली थी। आर्थिक तंगी और कर्ज को वारदात की वजह बताया जा रहा था।

Big reveals in murder and suicide case of four members of a family
पति-पत्नी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मृतकों की पहचान दविंदर गर्ग (41), उनकी पत्नी मीना गर्ग (38), बेटे आरुष गर्ग (14) और बेटी मुस्कान गर्ग (10) के तौर पर हुई थी। मृतक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें आर्थिक तंगी और कर्ज को अपनी मौत का कारण बताया था। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। बता दें कि इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Big reveals in murder and suicide case of four members of a family
मां और बेटा-बेटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छह पेज के इस सुसाइड नोट में मृतक व्यापारी ने नौ आरोपियों के खिलाफ पत्नी को धमकी देने और अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। इस नोट में लिखा गया कि कांग्रेसी कार्यकर्ता संजय जिंदल बॉबी फाइनेंसिंग का काम करता है। वह लोगों से खाली चेक व प्रनोट हासिल कर मनमानी राशि इसमें भरकर कई गुना अवैध वसूली करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big reveals in murder and suicide case of four members of a family
भाई-बहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कोहिनूर समेत अन्य दूसरे लोग उसके घर में पहुंच कर उसकी पत्नी को अपशब्द कहते थे। इन्हीं बातों से परेशान होकर उसने पूरे परिवार समेत खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में जैतों के कुछ लोगों के नाम भी लिखे गए है, जिसमें कहा गया कि उन्होंने उनके सुसराल वालों की प्रापर्टी अटैच कर रखी है।
 

विज्ञापन
Big reveals in murder and suicide case of four members of a family
घर के बाहर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उल्लेखनीय है कि बीते 22 अक्तूबर को व्यापारी दविंदर गर्ग ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में बठिंडा कैंट थाना पुलिस ने मृतक के भाई अश्वनी गर्ग के बयान पर नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है , जिसमें से चार आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed