सभी को हंसा हंसाकर लोटपोट कर देने वाली भारती सिंह की आज शादी है। पढ़िए कैसे इनकी Love Story आज शादी तक पहुंच गई।
2 of 8
bharti singh
- फोटो : bharti singh
2 दिसंबर को मेहंदी सेरेमनी के बाद रविवार की सुबह से भारती सिंह की हल्दी की रस्म हो गई है। हर्ष और भारती की ये रस्म फैमिली की मौजूदगी में गोवा में हो रही है। यहीं आज शादी समारोह भी संपन्न होगा।
3 of 8
Bharti Singh
- फोटो : File Photo
दरअसल, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हर्ष कॉमेडी क्लासिज और कॉमेडी सर्कस के लेखक हैं। एक इंटरव्यू में भारती सिंह ने कहा कि, मैंने कभी प्यार नही किया था, मुझे लगता था कि मोटी हूं तो किसी मोटे से ही शादी होगी, लेकिन हर्ष ने मुझे प्यार करना सिखाया। उसके ‘आई लव यू’ क हने से मेरे में बदलाव आया।
4 of 8
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
भारती ने बताया है कि हम दोनों पिछले सात साल से प्रोफेशनल तौर पर एक दूसरे को जानते हैं। हर लड़की का सपना होता है शादी करना। मैंने भी देखा और मेरे पैरेंटस भी यही चाहते हैं कि मैं जल्दी से जिंदगी में सेटल हो जाऊं।
ईमानदारी से कहूं तो मैं खुद को एक टिपिकल भारतीय गृहिणी की तरह देखना चाहती हूं, जो अपने बच्चों के लिए रोटियां बनाए। शादी के बाद एक सामान्य जिंदगी बिताए।