मकान में दिन रात अय्याशी चलती थी। घंटे के हिसाब से मोटा पैसा वसूल जाता था, पुलिस ने छापा मारा तो ऐसे हाल में मिली महिलाएं, तस्वीरें।
पंजाब के बरनाला में पुलिस ने जिस्मफरोशी के दो अड्डों का पर्दाफाश किया है। हंडियाया रोड पर स्थित गुरु तेग बहादर नगर (जीटीबी नगर) और एसडी कालेज के सामने स्थित राही बस्ती में चल रहे अड्डों से आठ महिलाओं व सात पुरुषों को काबू किया है। जिनमें एक अविवाहित नौजवान तथा बड़ी उम्र का बुजुर्ग भी शामिल है।
सभी के खिलाफ धारा 3,4,5 इंमोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि दोनों रैकेट की सरगना महिलाएं सवित्री देवी व बलवीर कौर यह धंधा अपने घर में ही चलाती थी। नौजवानों एवं ग्रामीण लोगों को प्रेम जाल में फंसा अड्डों पर लाकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।
सभी आरोपियों को मंगलवार की सायं पहले एसपी सुखदेव सिंह विर्क के समक्ष पेश किया गया, उसके बाद जुडीशियल मजिस्ट्रेट गुरप्रताप सिंह की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानकारी देते सिटी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि जीटीबी नगर से जिन चार महिलाओं व चार पुरुषों को हिरासत में लिया गया है उनमें मुख्य सरगना सवित्री देवी पत्नी नरिंदर पाल निवासी गुरु तेग बहादर नगर बरनाला, परमजीत कौर पत्नी बिंदर सिंह निवासी जीटीबी नगर बरनाला, सर्बजीत कौर पत्नी सुरिंदर सिंह निवासी गांव नाईवाला, सरबजीत कौर पत्नी लछमण सिंह निवासी गांव अकलीया शामिल हैं।