फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्ज और गैस से परेशान हैं तो ये नुस्खा अपनाएं, जवानी को भी कायम रखता है

Sun, 30 Apr 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 30 Apr 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
benefits of drinking water and cow milk, remedies for stomach pain and acidity gas
acidity
अगर आप कब्ज और गैस की समस्या से परेशान हैं तो यह नुस्खा अपनाएं। पेट की बीमारियां ठीक होंगी और जवानी भी कायम रहेगी। जानिए कैसे होगा फायदा।
benefits of drinking water and cow milk, remedies for stomach pain and acidity gas
water
नई दिल्ली के प्रसिद्ध निजी अस्पताल के सीनियर कंसलटेंट डॉ. परमेश्वर अरोड़ा शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में बजरंग भवन के सहकारी बैंक के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि अगर आप एक बार में दो सौ एमएल से ज्यादा पानी पीते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। अगर ऐसा करते हैं तो पेट की गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ सकता है।

 
benefits of drinking water and cow milk, remedies for stomach pain and acidity gas
गर्मी में पानी पीकर प्यास बुझाता एक युवक
डॉ. अरोड़ा ने कहा कि कब्ज और गैस जैसी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए एक बार में केवल दो सौ एमएल पानी पीयें। आयुर्वेद शास्त्रों और शोध के आधार पर यह सामने आया कि पेट की बीमारियों को ठीक करने के लिए व्यक्ति को कम से कम मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही गाय का दूध पीना चाहिए। गाय का दूध पीने से पेट में गैस बनने की समस्या खत्म होती है और इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of drinking water and cow milk, remedies for stomach pain and acidity gas
दूध
गाय का दूध पीने से असमय खो चुका यौवन भी लौट आता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौराणिक वेदों एवं आयुर्वेद के तहत सम्यक जल सेवन विधि के अनुसार ही पानी ग्रहण करना चाहिए, क्योंकि पेट के सभी रोग अग्नि की मंदता के कारण ही उत्पन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व स्वास्थ्य लाभ के लिए अधिक से अधिक जल पीने की सलाह दे रहा है, जो गलत है।
विज्ञापन
benefits of drinking water and cow milk, remedies for stomach pain and acidity gas
पानी
व्यक्ति को दिन में डेढ़ से दो लीटर जलीय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। साथ ही, सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी पीना चाहिए। दोपहर और रात के समय भोजन करने के बाद एक गिलास गर्म पानी पीएं, लेकिन यह पानी भी थोड़ा-थोड़ा करके पीएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed