देश में साफ सफाई की रिपोर्ट आने के बाद अब स्टेशनों को लेकर रेलवे ने रिपोर्ट जारी की है। देखिए आपके शहर के स्टेशन का हाल क्या है।
बुधवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने एक रिपोर्ट जारी की है। इमसें पंजाब का ब्यास स्टेशन ए-2 कैटेगरी में टॉप पर है। जबकि बिहार का दरभंगा जंक्शन सबसे गंदा स्टेशन है। अमृतसर के नजदीक ब्यास रेलवे स्टेशन पर देशभर से लाखों लोग राधा स्वामी सत्संग घर में आते हैं। हालांकि ए-1 कैटेगिरी में विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन टॉप पर रहा है।
यहीं नहीं, दुनियाभर से लाखों भक्त ब्यास आते हैं। ब्यास रेलवे स्टेशन रेलवे के लिए एक बड़ा स्टेशन है। ब्यास रेलवे स्टेशन को रेलवे तो फंडिंग करता ही है। साथ ही राधा स्वामी सत्संग व्यास की ओर से भी कार सेवा के जरिए यहां पर आने वाले यात्रियों और भक्तों को विश्वस्थारीय सुविधाएं मुहिया कराई जाती हैं।
अमृतसर से जो भी ट्रेन गुजरती है उसका ब्यास में स्टापेज होता ही है। साफ-सफाई की बात करे तो ब्यास रेलवे स्टेशन देश के सबसे साफ-सुधरे रेलवे स्टेशनों में शामिल है।
ब्यास जंक्शन रेलवे स्टेशन से 660 स्टेशन सीधे जुड़े हुए हैं. करीब 120 ट्रेंने ब्यास जंक्शन से आती या जाती हैं। ब्यास जंक्शन केटेगरी 2 का स्टेशन है। यह स्टेशन NR ज़ोन और FZR डिवीज़न में आता है। ब्यास जंक्शन का रिजर्वेशन कोड BEAS है। इस स्टेशन का नाम इंग्लिश में Beasहै।