फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए देश के इस 'खली' ने कही ऐसी बात, सोच में पड़ जाएगी सरकार

Wed, 20 Sep 2017 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Sep 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
basketball player satnam singh bhamra at chandigarh
सतनाम सिंह भामरा
देश में द ग्रेट खली जैसी एक और सनसनी है, जिन्हें देखकर अच्छो-अच्छों के हैरान रह जाते हैं। इन्होंने ऐसी बात कही है, सुनकर सरकार भी सोच में पड़ जाएगी।
basketball player satnam singh bhamra at chandigarh
सतनाम सिंह भामरा
हम बात कर रहे हैं, एनबीए के लिए सिलेक्ट हुए पहले भारतीय सतनाम सिंह भामरा की। वह न्यू पब्लिक स्कूल-18 के बास्केटबॉल खिलाड़ियों को टिप्स देने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि सरकार ने जैसे क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को सरकारी जॉब दी उसी प्रकार अन्य खिलाड़ियों को भी जॉब देनी चाहिए। उन्होंने महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को जॉब देने का स्वागत किया पर कहा कि सरकार को अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी बराबर प्रोत्साहन देना चाहिए।
basketball player satnam singh bhamra at chandigarh
पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा
सतनाम भामरा ने कहा की उनको पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया था। किसी भी खेल को बढ़ावा देने में सरकार का योगदान होता हैं। हर खिलाड़ी को जॉब की टेंशन होती है। अगर सरकार खिलाड़ी को यह सौगात दे तो खिलाड़ियों के लिए इससे अच्छी बात और नहीं कोई हो सकती। बास्केटबाल लीग शुरू करने का फैसला अच्छा हैं। किसी भी खेल को प्रमोट करने के लिए लीग जरूरी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
basketball player satnam singh bhamra at chandigarh
सतनाम सिंह भामरा
सतनाम ने कहा की देश में जिन खेलो की लीग शुरू हुई हैं। वह खेल काफी प्रमोट हो रहा हैं। उन्होंने कहा की आप प्रो-कबड्डी लीग को ही देखे। एक समय था जब कबड्डी खेल गायब हो रहा था। पर लीग शुरू होने से इस खेल का ग्राफ  तेजी से बढ़ गया। उन्होंने कहा कि लीग से लाभ है। एक तो खिलाड़ियों को अधिक मैच खेलने का मौका मिलेगा। अनुभवी के खिलाड़ियों के साथ खेलने से गेम भी बेहतर होगी।

 
विज्ञापन
basketball player satnam singh bhamra at chandigarh
सतनाम सिंह भामरा
सतनाम ने अपने एनबीए के अनुभव को साझा करते हुए कहा की इसमें पुराने खिलाड़ियों को खेलने के लिए ज्यादा मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि एनबीए की कोशिश है कि पुराने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मैच खेलने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा की इसमें खिलाड़ियों की प्रेक्टिस पर ज्यादा जोर दिया जाता हैं। उन्होंने कहा की खिलाड़ियों की स्पीड, फुट बैग, रनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाता हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed