{"_id":"e59d5123854e07721623619e8eff4aba","slug":"baisakhi-special-know-why-celebreate-baisakhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैसाखी स्पेशल: देखिए, हम क्यों मनाते हैं ये पर्व?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी स्पेशल: देखिए, हम क्यों मनाते हैं ये पर्व?
Tue, 14 Apr 2015 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Apr 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
बैसाखी स्पेशल: देखिए, हम क्यों मनाते हैं ये पर्व?
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बैसाखी नाम बैशाख से बना है। अकेले पंजाब या हरियाणा में ही नहीं, पूरे देश में बैसाखी पर्व अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। केरल में यह त्योहार 'विशु' कहलाता है। बंगाल में इसे नभ बर्श, असम में इसे रोंगाली बिहू, तमिलनाडू में पुथंडू और बिहार में इसे वैषाख के नाम से पुकारा जाता है। देखिए, पर्व से जुड़ी सभी बड़ी जानकारियां।
बैसाखी स्पेशल: देखिए, हम क्यों मनाते हैं ये पर्व?
2 of 8
उत्तर भारत में बैसाखी फसल पकने की खुशी का प्रतीक है। किसान सर्दियों की फसल काट लेने के बाद नए साल की खुशियां मनाते हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवक-युवतियां प्रकृति के इस उत्सव का स्वागत करते हुए गीत गाते हैं और एक-दूसरे को बधाइयां देकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं और झूम-झूमकर नाच उठते हैं।
बैसाखी स्पेशल: देखिए, हम क्यों मनाते हैं ये पर्व?
3 of 8
सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह ने बैसाखी के दिन ही आनंदपुर साहिब में वर्ष 1699 में खालसा पंथ की नींव रखी थी। इसका 'खालसा' खालिस शब्द से बना है। इस दिन पंजाब का परंपरागत नृत्य भांगड़ा और गिद्दा किया जाता है। पूरे देश में श्रद्धालु गुरुद्वारों में अरदास के लिए इकट्ठे होते हैं। मुख्य समारोह आनंदपुर साहिब में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैसाखी स्पेशल: देखिए, हम क्यों मनाते हैं ये पर्व?
4 of 8
इतिहास में बैसाखी पर्व का एक अपना विशेष महत्व है। सिखों के दूसरे गुरु श्री अंगद देव जी का जन्म इसी माह में हुआ था। पौराणिक कथा के अनुसार ब्रह्मा जी ने सृ्ष्टि की रचना इसी दिन की थी। महाराजा विक्रमादित्य के द्वारा श्री विक्रमी संवत का शुभारंभ इसी दिन से हुआ था। भगवान श्री राम का राज्याभिषेक इसी दिन हुआ था, इसलिए इसे पर्वों का महापर्व भी कहते हैं।
विज्ञापन
बैसाखी स्पेशल: देखिए, हम क्यों मनाते हैं ये पर्व?
5 of 8
भारत में महीनों के नाम नक्षत्रों पर रखे गए हैं। बैसाखी के समय आकाश में विशाखा नक्षत्र होता है। विशाखा युवा पूर्णिमा में होने के कारण इस माह को बैसाखी कहते हैं। इस प्रकार वैशाख मास के प्रथम दिन को बैसाखी कहा गया और पर्व के रूप में स्वीकार किया गया। बैसाखी के दिन ही सूर्य मेष राशि में संक्रमण करता है अतः इसे मेष संक्रांति भी कहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।