{"_id":"5a0420b74f1c1bb6678ba825","slug":"baba-ramdev-donated-918-kg-khichadi-kitchen-wear-to-golden-temple-amritsar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे बड़ी रसोई, जहां रोज लाखों मुफ्त खाते खाना, वहां पहुंची ये चीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया की सबसे बड़ी रसोई, जहां रोज लाखों मुफ्त खाते खाना, वहां पहुंची ये चीज
Thu, 30 Nov 2017 05:06 PM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
गोल्डन टेंपल की रसोई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश में दुनिया की सबसे बड़ी रसोई है, जहां हर रोज लाखों लोग मुफ्त में खाना खाते हैं। यहां अब वो चीज पहुंच गई है, जो पिछले कई दिनों से खूब चर्चा में है।
2 of 8
khichdi
- फोटो : अमर उजाला
और ये चीज है, वो बर्तन जिसमें बाबा रामदेव ने चार नवंबर को 918 किलो खिचड़ी बनाई थी। यह बर्तन उन्होंने दरबार साहिब की रसोई को दान कर दिया है। बुधवार को यह बर्तन दरबार साहिब पहुंचा। अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी अब इसी बर्तन में खिचड़ी पकाने का निर्णय लिया है।
3 of 8
गोल्डन टेंपल की रसोई
बता दें कि गोल्डन टैंपल की रसोई अपनी विशालता के कारण वर्ल्ड फेमस है। गुरुद्वारा के विशाल परिसर में मौजूद गुरु रामदास लंगर हाल में रोजाना 70 हजार से एक लाख तक लोग मुफ्त लंगर ग्रहण करते हैं। छुटिटयों में ये आंकड़ा बढ़ जाता है। खाने का स्वाद भी लजीज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
गोल्डन टेंपल की रसोई
लंगर में ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन से एक घंटे में 25 हजार रोटी बनती है। इसके अलावा रोजाना 70 क्विंटल आटा, 20 क्विंटल दाल, सब्जियां, 12 क्विंटल चावल लगता है। 500 किलो देसी घी इस्तेमाल होता है। सौ गैस सिलेंडर, 500 किलो लकड़ी की खपत होती है।
विज्ञापन
5 of 8
गोल्डन टेंपल की रसोई
गोल्डन टैंपल में 24 घंटे लंगर चलता है। शुद्ध शाकाहारी भोजन तैयार करने वाले यहां के कर्मचारी नहीं, ब्लकि सेवादार होते हैं, जोकि सेवाभाव से श्रद्धालुओं से लंगर तैयार करते हैं। बाद में उन्हें पंक्तियों में बैठाकर ग्रहण करवाते हैं। सभी कुछ काफी प्रेमभाव से होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।