साध्वी यौन शोषण मामले में डेरामुखी की पेशी को लेकर पंचकूला में जुटने वाले डेरा समर्थकों की गतिािवधियाें से सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।
2 of 7
Ram Rahim Rape case verdict
डेरे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि डेरा समर्थक फिलहाल डेरे के नियंत्रण में नहीं हैं। समर्थक फैसले से पूर्व सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए माहौल से खफा हैं। इसलिए वे खुद ही ‘पंचकूला कूच’ कर रहे हैं।
3 of 7
Ram Rahim Rape case verdict
25 अगस्त को डेरामुखी को पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाना है। इसी के चलते काफी संख्या में डेरा अनुयायी धारा-144 के बावजूद पंचकूला में जुट रहे हैं। पिछले तीन दिनों से डेरा प्रेमियों का पंचकूला में कूच करने का सिलसिला जारी है।
4 of 7
इलाके में जुटीं बाबा राम रहीम की समर्थक।
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेनों, बसों, ट्रकों, ट्रालियाें व निजी वाहनों से सामान हाथों में लिए ये समर्थक पंचकूला की ओर बढ़ते जा रहे हैं। उधर, हरियाणा पुलिस भी डेरा अनुयायियों की बढ़ती संख्या के समक्ष बेबस दिख रही है।
5 of 7
Ram Rahim Rape case verdict
पंचकूला पुलिस का कहना है कि पैदल पंचकूला की ओर आ रहे डेरा अनुयायियाें को रोक पाना संभव नहीं है। दूसरी ओर, डेरा सच्चा सौदा की ओर से भी इन अनुयायियों के फिलहाल नियंत्रण में न रहने की बात कही गई है।