फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा हरदेव के कार हादसे की तस्वीरें पहली बार आई सामने, देखिए

Wed, 18 May 2016 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 May 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
baba hardev singh accident pics, baba hardev singh no more, nirankari mission
बाबा हरदेव सिंह की कार का एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का शुक्रवार को कनाडा में जिस कार हादसे में निधन हुआ, उसकी पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
baba hardev singh accident pics, baba hardev singh no more, nirankari mission
बाबा हरदेव सिंह के एक्सीडेंट की पहली तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
हादसा, न्यूयार्क से कनाडा के मॉन्ट्रियल जाते वक्त हुआ। कार की रफ्तार 200 से 300 किमी थी। तभी यह पलट गई। जो बातें सामने आईं हैं उनके मुताबिक़ बाबा के साथ कार में उनके दो दामाद अवनीत सेतिया और सन्नी एक अन्य व्यक्ति था।
baba hardev singh accident pics, baba hardev singh no more, nirankari mission
बाबा हरदेव सिंह के एक्सीडेंट की पहली तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
चारों एक गाड़ी में न्यूयॉर्क से मॉन्ट्रियल रहे थे जिसे सन्नी चला रहा था। कनाडा के बीहोरनिसस में गाड़ी बेकाबू होकर अपनी लेन छोड़ दूसरी तरफ चली गई और डिच से टकराकर कई बार पलटी। इस दौरान गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे बाबा हरदेव सिंह उनके पंचकूला निवासी दामाद अवनीत सेतिया गाड़ी से बाहर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
baba hardev singh accident pics, baba hardev singh no more, nirankari mission
बाबा हरदेव सिंह के एक्सीडेंट की पहली तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
चारों को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बाबा हरदेव और उनके एक दामाद को मृत घोषित कर दिया। भारतीय समय अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे (कनाडा में गुरूवार शाम 7:30 बजे) यह हादसा हुआ। सूचना के बाद दुनियाभर में बाबा के लाखों अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
baba hardev singh accident pics, baba hardev singh no more, nirankari mission
बाबा हरदेव सिंह के एक्सीडेंट की पहली तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रवक्ता क्रिस्टीन कोलम्बी का कहना है कि गाड़ी किसी अन्य वाहन से नहीं टकराई। वह बेकाबू होकर पलटी है। गाड़ी में कोई तकनीकी गड़बड़ी हुई होगी तो डिटेल स्टडी से पता चल जाएगा। प्रथमदृष्टया हादसे का कारण ओवर स्पीड या ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो सकता है। पीछे बैठे लोगों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी, इसलिए उन्हें गंभीर चोट आईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed