Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
B. Tech student has designed 'Petit', a collar for pets to track their health, location and activity
{"_id":"5e3abb968ebc3ee5c31c23de","slug":"b-tech-student-has-designed-petit-a-collar-for-pets-to-track-their-health-location-and-activity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: अब पालतू जानवरों की नो टेंशन, छात्र ने बनाया खास डिवाइस, खूबियां जान कहेंगे वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: अब पालतू जानवरों की नो टेंशन, छात्र ने बनाया खास डिवाइस, खूबियां जान कहेंगे वाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Feb 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्टूडेंट जय चच्डा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बीटेक स्टूडेंट ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है, जो आपके पालतू जानवरों की हर जरूरत को रियल टाइम शेयर करेगी। इसके साथ ही आप उन्हें ट्रैक भी कर सकेंगे। यह डिवाइस एक पट्टे के रूप में तैयार की गई है जो आपके मोबाइल एप के साथ जुड़ी होगी। बीटेक थर्ड इयर स्टूडेंट जय चच्डा ने इस डिवाइस का पेटेंट हासिल करने के लिए आवेदन फाइल कर दिया है।
Chandigarh: Jai Chachra, B. Tech student has designed 'Petit', a collar for pets to track their health, location& activity in real time using a mobile phone application. He says,"This collar is just like 'Fitbit' for pets. It'll help in tracking the activity&health of your pets". pic.twitter.com/7y7K5Uf6C6
आपके पालतू जानवर एक घरेलू सदस्य की तरह हो जाते हैं। पूरा परिवार न सिर्फ उनसे प्यार करता है, बल्कि उनकी हर संभव देखभाल भी करता है। इसके बावजूद भी पालतू जानवर अपनी परेशानी या जरूरत को आपसे बता पाने में असमर्थ होते हैं। जिससे कई बार उन्हें गंभीर समस्या हो जाती है और इस कारण परिवार भी परेशान होता है।
3 of 5
- फोटो : ANI
बेजुबान जानवरों के इसी दर्द को बीटेक स्टूडेंट जय चच्डा ने समझा और उसका निदान ढ़ूंढ निकाला, एक डिवाइस के रूप में। यह डिवाइस पट्टे के रूप में जानवर के गले में बंधा होगा। डिवाइस स्मार्टफोन पर मोबाइल एप से कनेक्ट होगा। जिसके जरिए आप अपने पालतू जानवर की रियल टाइम लोकेशन तो जान ही पाएंगे, इसके साथ ही यह डिवाइस आपके पालतू जानवर के स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर आपको उसे डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस मोबाइल एप में जानवर की डिटेल सेट करने के बाद एप के जरिये आपको उसके रुटीन चेकअप और वेक्सीनेशन के लिए अलर्ट भी करेगा। इस एप में एक खासियत और भी है कि यह एप आपके पालतू जानवर के खाने-पीने का भी ध्यान रखेगा। इस एप में सेटिंग के बाद आपके पालतू जानवर के खाने का सामान खत्म होने से पहले ही यह एप खुद खाने का सामान ऑनलाइन आर्डर कर देगा।
विज्ञापन
5 of 5
जय ने बनाई खास डिवाइस।
- फोटो : अमर उजाला
बीटेक स्टूडेंट जय चच्डा एक किफायती इलेक्ट्रिक व्हीकल भी डिजाइन कर चुके हैं। जो अधिक वजन उठाने के साथ ही ज्यादा माइलेज भी देगा। अभी जय इस इलेक्ट्रिक व्हीक्ल को अपग्रेड करने पर काम कर रहे हैं। वैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल के अपने डिजाइन को भी वह पेटेंट के लिए भेज चुके हैं। जय बीटेक के बाद स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।