फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए देश में पहली बार आई एक ऐसी गाड़ी, जो दो पहियों पर भी टिक जाती है

Mon, 22 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
automobile world, car world, tata motors suv hexa features, qualities and rate
टाटा मोटर्स की एसयूवी हेक्सा
देश में पहली बार एक ऐसी गाड़ी देखने को मिली है, जो दो पहियों पर टिक जाती है। इसकी कीमत, फीचर्स और खासियतें भी काफी आकर्षक हैं तो देखिए और खरीदिए।
automobile world, car world, tata motors suv hexa features, qualities and rate
टाटा मोटर्स की एसयूवी हेक्सा
पहले दो पहियों पर बैलेंस फिर साठ डिग्री पर आसान चढ़ाई और उसके बाद ऊबड़ खाबड़ सरफेस पर आसानी से निकलती गाड़ी। यह स्टंट हैं टाटा की एसयूवी ‘हैक्सा’ के। चंडीगढ़ सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान में हैक्सा एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन पंचकूला की मेयर उपिंदर कौर आहलूवालिया ने किया। हैक्सा एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को हैक्सा की ऑन और ऑफ रोड ड्राइविंग का अनुभव करवाने के लिए तैयार किया गया था।
automobile world, car world, tata motors suv hexa features, qualities and rate
टाटा मोटर्स की एसयूवी हेक्सा
इसके लिए तैयार ऑफ-रोड ट्रैक में एक साइड इंक्लाइन, आर्टिकुलेशन और स्टेयरकेस रैंप, स्टीप एसेंट और डिसेंट रैंप, कर्व स्टोंस, लॉग बैरियर और रोलर रैंप शामिल रहे। यहां स्टंट ड्राइवरों ने स्थानीय लोगों को हैक्सा का अनुभव करवाया। इस मौके पर टाटा मोटर्स के पैसेंजर्स व्हीकल बिजनेस यूनिट की ओर से बताया गया कि हैक्सा लाइफस्टाइल एसयूवी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
automobile world, car world, tata motors suv hexa features, qualities and rate
टाटा मोटर्स की एसयूवी हेक्सा
हैक्सा में आधुनिक 2.2 एल वेरीकोर 400 डीजल इंजन के साथ 400 एनएम टॉर्क  और 156 पीएस पावर है। हैक्सा के मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट में अपनी श्रेणी में सुपर ड्राइव मोड लगाया है जो चार अलग-अलग ड्राइविंग मोड ऑटो, कम्फर्ट, डायनमिक और रफ रोड के बीच आसानी से स्विच कर सकता है जिससे अलग-अलग सतहों पर आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव मिलता है।
विज्ञापन
automobile world, car world, tata motors suv hexa features, qualities and rate
टाटा मोटर्स की एसयूवी हेक्सा
हैक्सा में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम को एडेप्टिव सिस्टम बाय बोर्ग वार्न के माध्यम से इलेक्ट्रानिकली नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें टार्क आन डिमांड फीचर है। नए सुपर ड्राइव मोड्स सिस्टम को इस्तेमाल करना आसान है और इसकी उन्नत टेक्नोलॉजी अलग-अलग प्रकार की सतहों पर लगातार निगरानी रखती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed