एक ही चाहत, 'मैं बनूं मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस 2014'
हुस्न की दुनिया में ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ की खोज में अमर उजाला की ओर से द फर्स्ट होटल सेक्टर-43 में आयोजित कांटेस्ट में चंडीगढ़ से ही नहीं बल्कि दूर दराज से आए प्रतिभागिययों ने भी हिस्सा लिया।
एक ही चाहत, 'मैं बनूं मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस 2014'
प्रतिभागी सोमवार सुबह साढे़ सात बजे से ही होटल पहुंच गई, जबकि कांटेस्ट का समय नौ बजे था। कांटेस्ट के ऑडिशन में 200 प्रतिभागियों में चुनी गई फाइनल 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऑडिशन में पहला कैटवॉक, दूसरा टैलेंट और तीसरा ब्यूटी विद ब्रेन राउंड का आयोजन किया गया।
एक ही चाहत, 'मैं बनूं मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस 2014'
कांटेस्ट को जज मशहूर मॉडल और ग्लेडरेस मिसेस इंडिया (पंजाब) 2012 की फर्स्ट रनरअप दिशा लूथरा, माई ड्रीम अकादमी की डायरेक्टर बलप्रीत कौर, अमर उजाला स्मार्टेस्ट वुमन कांटेस्ट वन की विजेता शैली तनेजा और अमर उजाला यूनिट हेड रितेश शर्मा थे।
एक ही चाहत, 'मैं बनूं मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस 2014'
कांटेस्ट के ऑडिशन में फाइनल राउंड बेस्ट 20 प्रतिभागियों के बीच हुआ। अमर उजाला की ओर से ऑडिशन में चुनी गई प्रतिभागियों को चार दिन की वर्कशाप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जिन्हें 29 अगस्त को आगरा में आयोजित होने वाले ग्रांड फ्रि नाले के लिए तैयार किया जाएगा।
एक ही चाहत, 'मैं बनूं मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस 2014'
अमर उजाला फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2014 की शुरुआत कैटवॉक राउंड से की गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास, खूबसूरत ड्रेस और ब्यूटी के साथ रैंप पर कैटवॉक की। इसके बाद प्रतिभागियों ने मंच पर अपने टैलेंट के जलवे दिखाए।