पाकिस्तान सीमा से लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित पठानकोट एयरबेस पर आज मंत्रोच्चारण के साथ भारतीय वायुसेना के 8 अपाचे एएच-64 ई हेलीकॉप्टर तैनात हो गए, देखिए तस्वीरें।
2 of 5
पठानकोट एयरबेस में तैनात हुए अपाचे हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करके अपाचे हेलीकॉप्टर वायुसेना में शामिल किए गए और पठानकोट एयरबेस पर उन्हें तैनात किया गया। पंडितों को बुलाकर मंत्रोच्चारण करवाया गया और नारियल फोड़ा गया। उसके बाद वाटर कैनन से पानी की बौछारें करके सलामी दी गई।
3 of 5
पठानकोट एयरबेस में तैनात हुए अपाचे हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
अपाचे तैनात करने का फैसला पठानकोट एयरबेस के रणनीतिक महत्व को देखते हुए लिया गया है। पठानकोट में तैनात अपाचे के स्क्वाड्रन कमांडर ग्रुप कैप्टन एम शायलू होंगे। बताया जा रहा है कि अपाचे दुनिया के बहु-भूमिका लड़ाकू हेलीकाप्टरों में से एक है। इसे अमेरिकी सेना इस्तेमाल करती है।
4 of 5
पठानकोट एयरबेस में तैनात हुए अपाचे हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
पठानकोट एयरबेस पाकिस्तान सीमा के सबसे करीब है। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भारत-पाक के मध्य पनपे विवाद के बीच अपाचे को पठानकोट एयरबेस पर तैनात करना रणनीति का हिस्सा है। इसके अलावा विभिन्न मारक क्षमताओं से लैस अपाचे एएच-64 ई हेलीकॉप्टर से चीन की सीमाओं को भी कवर किया जाएगा।
5 of 5
पठानकोट एयरबेस में तैनात हुए अपाचे हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि फिलहाल अपाचे अमेरिका व इजराइली वायुसेना का हिस्सा है। 30 एमएम मशीन गन और एंटी टैंक मिसाइल से लैस हैं। हेलीकॉप्टर में जमीनी टारगेट भेदने वाले हाइड्रा अनगाइडेड रॉकेट भी हैं जो दुश्मन के इलाके में 150 नॉटिकल माइल प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ने में सक्षम है।