फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान पिता का जुनूनी गोल्ड मेडलिस्ट बेटा घर लौटा तो फूट-फूट कर रोया, वजह आपको रुला देगी

Fri, 07 Sep 2018 05:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना(हरियाणा) Updated Fri, 07 Sep 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
Asian Games 2018 Gold Medal Winner Sprinter Manjit Singh Chahal Warm Welcome
गोल्ड मेडलिस्ट मंजीत सिंह
पिता किसान और 20 साल का बेटा इतनी जुनूनी कि गोल्ड मेडल जीत लाया, लेकिन जब घर लौटा तो फूट-फूट कर रोया। इसके पीछे की वजह आपको भी रुला देगी...
Asian Games 2018 Gold Medal Winner Sprinter Manjit Singh Chahal Warm Welcome
गोल्ड मेडलिस्ट मंजीत सिंह
एशियन गेम्स की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनजीत चहल वीरवार दोपहर बाद नरवाना अपने घर पहुंचे। इस दौरान मनजीत ने अपने बेटे प्यार कर सफर की थकान उतारी। घर पहुंचने पर  मनजीत की मां ने अपने बेटे की बदौलत मिली प्रसिद्धि पर कहा कि ‘मेरे लाल मन्नै तू नीं, तन्नैं मैं जण दी’। इस पर करीब सात माह बाद घर आए मनजीत चहल अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाए और मां बिमला देवी से लिपटकर खूब रोए। इससे पहले जींद जिला की सीमा में प्रवेश करते ही डीसी अमित खत्री द्वारा उनका स्वागत किया गया।
Asian Games 2018 Gold Medal Winner Sprinter Manjit Singh Chahal Warm Welcome
गोल्ड मेडलिस्ट मंजीत सिंह
मनजीत जहां से निकला हजारों नागरिकों ने उनको पलकों पर बिठाकर स्वागत किया। स्वागत जुलूस हरियल चौक से शुरू होकर कैनाल रोड, रेलवे स्टेशन, अग्रसेन चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक होते हुए बाबा गैबी साहिब पहुंचा। बाबा गैबी साहिब में उन्होंने अपने परिवार  के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह अपने घर पहुंचे और मां से लिपटकर खुशियां बांटी। हर चौक पर शहर की सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं ने उनका नोटों की मालाओं और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और ओलंपिक गेम्स के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Asian Games 2018 Gold Medal Winner Sprinter Manjit Singh Chahal Warm Welcome
मनजीत सिंह
मां को समर्पित किया गोल्ड मेडल      
चार घंटों की इंतजार के बाद मनजीत अपने घर पहुंचे। इससे पूर्व घर की महिलाओं ने उनकी आरती उतारने की तैयारियां की हुई थीं। मां को देखते ही वह अपने को रोक नहीं सका और मां से लिपटकर खूब खुशी के आंसू बहाए। बाद में उन्होंने अपनी मां को गोल्ड मेडल समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वह आज जहां पहुंचा है वहां पहुंचाने में मां और पिता रणधीर सिंह का अहम योगदान रहा है।  
विज्ञापन
Asian Games 2018 Gold Medal Winner Sprinter Manjit Singh Chahal Warm Welcome
मनजीत सिंह
बेटे को लड़ाए लाड़       
मनजीत अपने साढ़े चार माह के बेटे अबीर से पहली बार मिले। मनजीत पिछले सात माह से घर से बाहर था। मनजीत ने अपने बेटे को पहली बार देखा और खूब प्यार किया। मनजीत ने बेटे अबीर के साथ समय  बिताकर अपनी थकान मिटाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed