{"_id":"5b87e82042c79217f35da61e","slug":"asian-games-2018-bronze-medal-winner-seema-punia-success-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जुनूनी बेटी के जज्बे को सलाम, 17 की उम्र में छिन गया था गोल्ड मेडल, अब रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुनूनी बेटी के जज्बे को सलाम, 17 की उम्र में छिन गया था गोल्ड मेडल, अब रचा इतिहास
Thu, 30 Aug 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Aug 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सीमा पूनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
11 साल की उम्र से खेलना शुरू किया, 17 की उम्र में जीता पहला स्वर्ण पदक छीन लिया गया था, पर बहादुर बेटी का जुनून कम नहीं हुआ। अब ऐसा इतिहास रचा कि सब देखते ही रह गए।
2 of 6
सीमा पूनिया
27 जुलाई1983 कोहरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल शहर के गांव खेवड़ा में जन्मी 35 वर्षीय एथलीट पूनिया सीमा पूनिया डिस्कस थ्रो खिलाड़ी हैं। सीमा पूनिया इससे पहले 2004 और 2012 में हुए ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह 2006 के मेलबोर्न राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक भी जीत चुकी है।
3 of 6
सीमा पूनिया
सीमा ने साल 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और साल 2014 व 2016 में रजत पदक जीता। 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता था। पूनिया ने 2014 में हुए एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। वहीं अब एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सीमा पूनिया
सीमा पूनिया की शादी यूपी के मेरठ में सकौती क्षेत्र के गांव टांडा निवासी अंकुश पूनिया से वर्ष 2010 में हुई थी। सीमा पूनिया स्पोर्ट्स कोटे से करनाल में इंस्पेक्टर हैं। वह पति अंकुश पूनिया के साथ मोदीपुरम की शिव कॉलोनी में रह रही हैं। उनके पति अंकुश पूनिया भी डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी हैं। वह हर रोज उसके साथ में जिम करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सीमा पूनिया
सीमा ने 11 साल की उम्र से एथलेटिक्स में प्रवेश कर लिया था। उन्होंने 17 साल की उम्र में विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चक्का फेंक में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन डोपिंग का दोषी पाये जाने के कारण उनका पदक छीन लिया गया था। सीमा ने स्यूडोफेडरिन ली थी, जिसे जुकाम के उपचार के लिए लिया जाता है। तब आईएएएफ के नियमों के अनुसार केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।