फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्मावती के सेट पर भंसाली की पिटाई पर मशहूर अदाकारा बोल गईं बड़ी बात, जानिए

Tue, 14 Feb 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
asha parekh big statement on sanjay leela bhansali beaten on padmavat shooting seti
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
पद्मावती को लेकर संजय लीला भंसाली के सा​थ मारपीट मामले में 1970 के दशक की मशहूर अदाकारा ने बड़ी बात कही गईं। जानिए कौन हैं ये और क्या कहा?
asha parekh big statement on sanjay leela bhansali beaten on padmavat shooting seti
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
अपने जमाने में लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा पारेख एक कार्यक्रम के सिलसिले में चंडीगढ़ आईं। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए जब उनसे संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अस​हिष्णुता हर जगह है। आजकल फिल्म के बनने से पहले ही उसका विरोध होने लगता है। हाल ही में पद्मावती मूवी को लेकर संजय लीला भंसाली के साथ जो हुआ वह बिल्कुल गलत है। लोगों को सब्र रखना चाहिए।

 
asha parekh big statement on sanjay leela bhansali beaten on padmavat shooting seti
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
आशा पारेख ने कहा कि एक फिल्म को बनाने के पीछे कई तरह की योजनाएं और एक खास मकसद होता है। इसके बारे में जानें बिना इस तरह से हमला कर देना नासमझी हो। इस तरह की धारणा नहीं होनी चाहिए। 22 साल से पर्दे से गायब आशा पारेख चंडीगढ़ आईं तो उन्होंने कई और मुद्दों पर भी खुलकर बातचीत की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दिल की दो बड़ी ख्वाहिशें जाहिर कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
asha parekh big statement on sanjay leela bhansali beaten on padmavat shooting seti
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
आशा परेख कहती हैं कि उन्होंने अपने जमाने के लगभग सभी हीरो के साथ काम किया, लेकिन दिलीप साहब को छोड़कर। उनके साथ काम न कर पाने का मलाल उन्हें जिंदगी भर रहेगा। हमें लेकर नासिर हुसैन ने एक फिल्म शुरू भी की थी, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया। काश कि वो फिल्म पूरी हो पाती। उन्होंने कहा कि जब वह फिल्मों में नई आई थीं तो उनको अच्छे से गाना नहीं आता था। उस समय शम्मी कपूर जी उन्हें काफी प्रोत्साहित करते थे।
विज्ञापन
asha parekh big statement on sanjay leela bhansali beaten on padmavat shooting seti
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
आशा परेख से जब पूछा गया कि अब कौन सा रोल आपको अच्छा लगा और किस रोल को न करने का मलाल रहा? उन्होंने बताया कि अपने फिल्मी कैरियर में उन्होंने सभी तरह के रोल किए, लेकिन मेरे दिल में मदर इंडिया जैसा किरदार न निभा पाने की ख्वाहिश बाकी है। ऐसे रोल यादगार बनकर रह जाते हैं, लेकिन यह रोल न मिलने का आज भी उनको मलाल है। आशा पारिख ने बताया कि जल्द ही उनके जीवन पर आधारित आत्मकथा की पुस्तक आएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed