{"_id":"5932922b4f1c1bcb63bdbf80","slug":"art-students-will-display-their-work-at-world-famous-rock-garden","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कबाड़ और ‘पत्थरों’ से बनी इस खूबसूरत दुनिया में खिलेंगे ‘कला’ के फूल, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ और ‘पत्थरों’ से बनी इस खूबसूरत दुनिया में खिलेंगे ‘कला’ के फूल, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कबाड़ और ‘पत्थरों’ से जंगल में बनाई गई एक खूबसूरत दुनिया है, जो आज वर्ल्ड फेमस है। अब इस दुनिया में कला के फूल खिलने जा रहे हैं।
रॉक गार्डन चंडीगढ़ के निर्माता नेकचंद
- फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, चंडीगढ़ के रॉक लेजेंड नेकचंद के सपनों का साकार रूप ले चुका रॉक गार्डन अब आर्ट्स स्टूडेंट्स की प्रतिभा को मंच देने का बड़ा जरिया बनने जा रहा है। साथ ही यहां विभिन्न कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी कला को भी हजारों पर्यटकों के समक्ष रखा जाएगा। ‘पत्थरों’ की इस दुनिया में ‘कला’ के फूल खिलाने की यह पहल चंडीगढ़ ललित कला अकादमी और रॉक गार्डन सोसायटी ने संयुक्त रूप से की है।
रॉक गार्डन चंडीगढ़ के निर्माता नेकचंद
- फोटो : फाइल फोटो
वहीं स्थानीय प्रशासन भी इसमें सहयोग करेगा। इस पहल का मकसद न केवल कलाकारों और कद्रदानों के बीच बन रही खाई को पाटना है, बल्कि कलाकारों व आटर्स स्टूडेंट्स की प्रतिभा को हजारों पर्यटकों के समक्ष प्रदर्शित कर उनकी कला का प्रचार दूर-दूर तक करना है। इस प्लानिंग के लिए ही रॉक गार्डन का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉक गार्डन चंडीगढ़ के निर्माता नेकचंद
- फोटो : फाइल फोटो
रॉक गार्डन चंडीगढ़ के मुख्य आकर्षण केंद्रों में से एक है। यहां रोजाना औसतन पांच हजार से ज्यादा पयर्टक पत्थरों की शानदार कलाकृतियों को निहारने पहुंचते हैं। अगले हफ्ते से यह पहल होगी। अब इसी रॉक गार्डन को ‘कल्चर प्रमोट प्वाइंट’ बनाने की तैयारी है। रॉक गार्डन सोसायटी के कल्चर कोआर्डिनेटर कुलदीप शर्मा ने बताया कि यहां विभिन्न कॉलेजों व स्कूलों के फाइन आर्ट्स के छात्रों को विभिन्न दिनों में आमंत्रित किया जाएगा।