फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप ब्रांडेड के नाम पर नकली जूते तो नहीं खरीद रहे?

Sat, 14 Oct 2017 09:04 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sat, 14 Oct 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
Are you buying fake shoes on the name of branded?
branded shoes - फोटो : File Photo
अगर आप ब्रांडेड मल्टीनेशनल कंपनी के रेंज पहनने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान। खरीदारी करने से पहले शूज के बार कोड को जरूर देख लें और साइट पर जाकर चेक कर लें कि यह असली भी है या नहीं। 
Are you buying fake shoes on the name of branded?
branded shoes
मल्टीनेशनल कंपनी का ब्रांडेड शूज जो बाजार में पांच हजार का बिक रहा है, चाइना से आई उसकी कॉपी महज 500 रुपये से शुरू होकर एक हजार तक आसानी से मिल जाती है। कलाकारी इतनी कि कंपनी वाले भी धोखा खा जाते हैं कि शूज असली भी है या नहीं। 
Are you buying fake shoes on the name of branded?
branded shoes - फोटो : File Photo
दिल्ली और मुंबई के आयात व्यापारी जहां चीन के माल को मार्केट में खपा रहे हैं, वहीं करोड़ों रुपये की चांदी हर माह कूट रहे हैं। हालात यह है कि नाइकी, एडीडास या फिर रिब्बॉक कंपनी का जो नया शूज बाजार में उतरता है, उसके चंद दिन बाद ही उसकी कॉपी चाइना से तैयार होकर मार्केट में आ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Are you buying fake shoes on the name of branded?
branded shoes - फोटो : File Photo
कारोबारी यहां से ब्रांडेड शूज का जोड़ा चीन ले जाते हैं और उसके जैसे ही कंपनी के स्टीकर व फिनिशिंग करवाकर लाखों जोड़े भारत में आयात करवा लेते हैं। इसको बाजार में औने पौने दाम पर बेच दिया जाता है हालात यह है कि कई अच्छे शोरूम पर भी चीन के डुप्लीकेट कॉपी शूज को असली कहकर बाजार में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
Are you buying fake shoes on the name of branded?
branded shoes - फोटो : File Photo
जालंधर में बुधवार को 400 जोड़े ब्रांडेड कंपनी के पकड़े गए, जो मल्टीनेशनल कंपनी के नाम से बिक रहे थे। हालात यह थे कि छापामारी के लिए कंपनी के जो अधिकारी आए थे, वे भी चकरा गए। बार कोड को चेक किया तो पता चला कि शूज नकली हैं और इनको चीन से मंगवाया गया है। दिल्ली, मुंबई से शुरू हुआ नेटवर्क इस कदर फैल चुका है कि इसको तोड़ पाना एजेंसियों के लिए आसान कार्य नहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed