{"_id":"58411d6f4f1c1b0d1ede8257","slug":"apply-the-trick-to-exchange-old-currency-of-500-and-1000-rupee-note-after-note-ban","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैसे बदलें पुराने नोट और कैसे बचाएं कीमती समय, ये शख्स बता रहे ट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे बदलें पुराने नोट और कैसे बचाएं कीमती समय, ये शख्स बता रहे ट्रिक
Sat, 03 Dec 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 03 Dec 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रुपये निकालने के लिए बैंक में लगीं कतारें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1000/500 के पुराने नोट बदलने हैं और अपना समय भी बचाना है तो इस शख्स की बताई हुई ट्रिक अपनाएं। झट से आपका काम हो जाएगा।
2 of 5
एटीएम में उमड़ी जबरदस्त भीड़
चंडीगढ़ के चार्टेड अकाउंटेंट आरएन गोयल बताते हैं कि आपके पास नंबर एक में जो नकदी है, उसे जमा करवाने में कोई समस्या नहीं है। दुकानदार के पास उनके बही खाते के अनुसार जितनी नकदी थी, उसे जमा करवाने में भी कोई समस्या नहीं है। बिना दुकानदारी के जिनके पास एलआईसी की नकदी है, भूमि बेचने से प्राप्त आय, जे फार्म कटी हुई कृषि आय या आढ़ती से ली गई उधारी जमा करवाने में कोई परेशानी नहीं है।
3 of 5
बैंक में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
छह या सात नवंबर को बैंक से नकदी निकलवाई और वह पुराने नोटों में है तो उसे जमा करवाने में कोई परेशानी नहीं है। जिन बैंकों में पहले से ही ट्रांजेक्शन करते आए हैं। उन्हें दो लाख 50 हजार रुपये तक जमा करवाने में कोई परेशानी नहीं है। जिन खातों में कभी कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुई। उसमें एकदम से ढाई लाख रुपये जमा होंगे तो यह संदिग्ध हो सकता है। जन-धन योजना के तहत खुले खातों में 30 -35 हजार तक ही राशि जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बैंक में रुपये लेने के लिए लगी कतार।
ये काम ना करें- दुकानदार 8 नवंबर तक के फर्जी बिल बनाकर नकदी जमा करवाने का प्रयास ना करें, इसकी जांच हो सकती है। किसी दूसरे का नकद अपने खाते में जमा ना करवाएं, इसकी जांच हो सकती है। किसी भी खाते से सरकार जल्द से जल्द नकदी निकासी की अनुमति नहीं देगी। जिससे यदि एक बार जमा करवा दिए तो उसमें से थोड़े-थोड़े ही नकदी निकलेगी। इसी हिसाब से खातों में पैसे जमा करवाएं।
विज्ञापन
5 of 5
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
बैंकों का कंप्यूटर सर्वर आयकर विभाग के सर्वर के साथ जुड़ा है। इससे बैंकों में होने वाले लेन-देन की सूचना अपने आप आयकर विभाग के पास पहुंच रही है। इससे कुछ भी छुपाया नहीं जा सकता। कृषि की जो लिमिट है, उसमें भी संदिग्ध केसों में जांच हो सकती है। इसमें भी अनाप-शनाप राशि जमा नहीं करवाई जा सकती। बैंक में एकदम से भारी नकदी ले जाने पर तुरंत जांच हो सकती है। इसलिए बैंकों में नियमानुसार नकदी लेकर जाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।