{"_id":"58a6cc224f1c1b815fd83e67","slug":"anushka-sharma-and-dalijit-dosanjh-movie-phillauri-first-sufi-song-released-viral-on-youtube","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्लौरी की 'भूतनी' का वीडियो You Tube पर वायरल, 24 घंटे में एक करोड़ ने देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्लौरी की 'भूतनी' का वीडियो You Tube पर वायरल, 24 घंटे में एक करोड़ ने देखा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा मूवी फिल्लौरी का पहला गाना रिलीज हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'फिल्लौरी' की 'भूतनी' के वीडियो ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखी है। वीडियो अपलोड होते ही 24 घंटे में एक करोड़ से ज्यादा लोग इसे देख गए। आप भी देख लीजिए।
अनुष्का शर्मा की मूवी फिल्लौरी
दरअसल, अनुष्का शर्मा की मूवी 'फिल्लौरी' पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाना सूफी है और इसके बोल हैं 'दम दम'। गाना काफी रोमांटिक है। अनुष्का ने यह गाना अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। गाने का म्यूजिक, इसकी फील और इमोशन्स दिल छू लेने वाले हैं। इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। वहीं गाने को आवाज रोमी, विवेक और हरिहरन ने मिलकर दी है। गाने के बोल अन्विता दत्त ने लिखे हैं।
अनुष्का की मूवी फिल्लौरी की पटियाला में शूटिंग
- फोटो : फाइल फोटो
इस गाने में दिखाया गया है कैसे आंखों से शुरू हुआ प्यार, दोस्ती तक पहुंचता है और फिर प्यार की मंजिल तक। इस खूबसूरत गाने में प्यार और रुमानियत को महसूस किया जा सकता है। गाने में अनुष्का और दिलजीत दोसांझ के प्यार को धीरे-धीरे पनपते हुए देखा जा सकता है। गाने के बोल बेहतरीन है और इसकी वीडियो की बात करें तो दिलजीत दोसांझ और अनुष्का बेहतरीन लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का की मूवी फिल्लौरी की पटियाला में शूटिंग
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में दिलजीत दोसांझ के जबरदस्त फैन क्लब को देखते हुए ही इसे पंजाब में रिलीज किया गया। 'फिल्लौरी' फिल्म में अनुष्का एक फ्रेंडली और एंटरटेनिंग भूत के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा और मेहरीन पीरजादा ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा की आने वाली मूवी फिल्लौरी की पटियाला में शूटिंग
- फोटो : फाइल फोटो
अनुष्का शर्मा एक बार फिर प्रोड्यूसर बनकर फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। एनएच 10 के बाद अनुष्का शर्मा की बतौर निर्माता ये दूसरी फिल्म है। फिल्म के निर्देशक अंशाई लाल है। फिल्म 24 मार्च 2017 को रिलीज होगी। फिल्म की खास बात यह है कि पूरी शूटिंग पंजाब में हुई है। पंजाबी बैकग्राउंड होने से ये फिल्म पूरे परिवार के लिए मनोरंजन से भरपूर होगी।