फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की पहली बेटी, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतेह की और अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया

Wed, 24 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Wed, 24 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
anita kundu becomes first indian woman to climb on mount everest from china and nepal sides
anita kundu
म्हारी इस छोरी के आगे छोटी, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी। वहां तिरंगा तो फहराया ही, साथ ही एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय महिला  भी बनीं।
anita kundu becomes first indian woman to climb on mount everest from china and nepal sides
anita kundu
इस बार चाइना ​की साइड से फतह किया
ये है हरियाणा के हिसार की बेटी अनीता कुंडू। जिले के उकलाना के गांव फरीदपुर की बेटी अनीता कुंडू ने एवरेस्ट को दोनों ओर से फतह कर नया इतिहास लिख दिया। रविवार सुबह करीब सवा सात बजे अनीता ने विश्व की सबसे ऊंची एवरेस्ट 29029 फीट पर तिरंगा फहराया। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर रविवार की सुबह अनीता कुंडू ने चाइना ​की साइड से फतह किया।
anita kundu becomes first indian woman to climb on mount everest from china and nepal sides
anita kundu
40वें दिन की सुबह फहराया तिरंगा
अनीता ने 11 अप्रैल को एवरेस्ट चढ़ाई शुरू की थी। 40वें दिन की सुबह अनीता कुंडू ने एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा लहरा दिया। इस दल में आठ सदस्य थे। इनमें एक सदस्य आस्ट्रेलिया निवासी की शनिवार को मौत हो गई। पांच सदस्य तबीयत बिगड़ने पर वापस लौट गए। अनीता सहित कुल दो लोगों ने एवरेस्ट को फतह किया। इसके बाद अनीता कुंडू ने वापस उतरना शुरू कर दिया है। करीब 700 फीट नीचे तक पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
anita kundu becomes first indian woman to climb on mount everest from china and nepal sides
anita kundu
बेटी की उपलब्धि पर मां को गर्व
अभी किसी परिजन से अनीता की बात नहीं हो सकी है। हिमालयन कंपनी की ओर से ही एवरेस्ट फतह करने की जानकारी दी गई है। भारत में अब तक कोई भी महिला पर्वतारोही एवरेस्ट पर दोनों साइड से नहीं चढ़ सकी। अनीता के परिजनों ने रविवार की सुबह हवन कर दुआ मांगी थी। अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर अनीता की मां राजपति बेहद खुश हैं। अनीता के पिता की करीब 17 साल पहले मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
anita kundu becomes first indian woman to climb on mount everest from china and nepal sides
पर्वतारोही अनीता कुंडू
दूसरा प्रयास हुआ सफल                                      
अनीता कुंडू ने एवरेस्ट पर चाइना साइड से चढ़ने के लिए 2015 में भी प्रयास किया था, जिसमें मौसम खराब होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा था। लाखों खर्च करने के बाद भी उनका मिशन पूरा नहीं हो सका। अनीता 2013 में नेपाल की साइड से एवरेस्ट पर फतह हासिल कर चुकी हैं। भारत में इससे पहले कोई भी महिला पर्वतारोही एवरेस्ट पर दोनों साइड से नहीं चढ़ सकी थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed