{"_id":"5bcee272bdec22695a4be1d0","slug":"amritsar-train-accident-59-people-killed-due-to-seven-reasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमृतसर ट्रेन हादसा एक कड़वी सच्चाई, इन 7 कारणों से गई 59 लोगों की जान और मिले गहरे जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर ट्रेन हादसा एक कड़वी सच्चाई, इन 7 कारणों से गई 59 लोगों की जान और मिले गहरे जख्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर ट्रेन हादसा
- फोटो : PTI
अमृतसर में हुआ हादसा एक ऐसी कड़वी सच्चाई है, जिसे ताउम्र भुलाया नहीं जा सकेगा। इसने वो गहरे जख्म दिए हैं, जिनका मरहम नहीं कोई। अब हादसे को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं, लेकिन आखिर हादसा होने की वजह क्या थी, आइए जानते हैं...
Trending Videos
अमृतसर ट्रेन हादसा
19 अक्तूबर, दिन शनिवार, अमृतसर में जोड़ा फाटक के पास धोबी घाट पर दशहरे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवजोत कौर सिद्धू मुख्यातिथि थीं, वे आई भी। भारी संख्या में लोगों का हुजूम उस दिन रावण दहन देखने के लिए उमड़े। क्योंकि कार्यक्रम में एलईडी लगी थी, तो काफी लोग ट्रैक पर खड़े होकर कार्यक्रम देखने लगे। करीब साढ़े 6 बजे, अंधेरा हो चुका था। एक ट्रेन आई और लोगों को कुचलते हुए निकल गई। 59 लोगों की जान चली गई, करीब 70 इस समय अस्पताल में हैं।
अमृतसर ट्रेन हादसा
कार्यक्रम का इंतजाम सही नहीं था
हादसे की एक वजह, कार्यक्रम का आयोजन सही तरीके से न होना। कहा जा रहा है कि जिस जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया बगया था, वहां इतने लोगों के बैठने का इंतजाम नहीं किया गया। लोगों को ट्रैक से हटने को नहीं कहा गया। एलईडी ट्रैक की तरफ लगाई गई, इसलिए लोग पटरी पर खड़े होकर कार्यक्रम देखने लगे।

Amritsar train accident
- फोटो : PTI
रेलवे को आयोजन की जानकारी नहीं
रेलवे का कहना है कि उन्हें धोबी घाट पर कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी नहीं दी गई थी। अगर उन्हें पता होता, तो पूरे इंतजाम किए जाते। वहां से ट्रेन की आवाजाहरी रोकी जाती। क्योंकि आयोजकों ने रेलवे अधिकारियों को कुछ नहीं बताया, इसलिए रेलवे भी एहतियातन कोई कदम नहीं उठा सका। फिर अंधेरे की वजह से ड्राइवर को ट्रैक पर खड़े लोग नजर भी नहीं आए।

Amritsar rail accident
- फोटो : ani
मुख्य अतिथि देर से पहुंची
कहा जा रहा है कि मुख्यातिथि नवजोत कौर सिद्धू के देर से पहुंचने के कारण हादसा हुआ। अगर वे समय पर पहुंचती तो समय पर रावण दहन हो जात। कार्यक्रम खत्म हो जाता और ट्रेन के आने से पहले लोग ट्रैक से हट जाते। नवजोत कार्यक्रम शुरू होने के एक घंटे बाद आई, तो सारा आयोजन लेट हो गया।