गैस लीक: 6 जिंदगियां खत्म, 100 बेहोश, देखिए तस्वीरें
पंजाब के लुधियाना में अमोनिया गैस से भरे टैंकर में बलास्ट के बाद हुए रिसाव ने 6 जिंदगियां छीन लीं। करीब 100 लोग बेहोश हो गए। देखिए तस्वीरें।
गैस लीक: 6 जिंदगियां खत्म, 100 बेहोश, देखिए तस्वीरें
हादसा देर रात लुधियाना से 25 किलोमीटर दूर दोराहा रोड पर हुआ। गैस रिसाव के कारण 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 5 किलोमीटर तक के एरिया में गैस रिसाव का असर देखा गया। लोगों सांस लेने में और आंखों में जलन की परेशानी हुई।
गैस लीक: 6 जिंदगियां खत्म, 100 बेहोश, देखिए तस्वीरें
गैस रिसाव की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान चलाया। इलाके को खाली कराया। पुलिस ने शवों को लुधियाना के अस्पताल भेजा और बेहोश लोगों को दोराहा, खन्ना और लुधियाना के कुछ अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इलाके के प्रभावित लोगों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गैस लीक: 6 जिंदगियां खत्म, 100 बेहोश, देखिए तस्वीरें
मिली जानकारी के अनुसार, अमोनिया गैस से भरा टैंकर गुजरात की ओर जा रहा था। देर रात दोराहा फ्लाईओवर के पास टैंकर में धमाका हो गया और गैस का रिसाव होने लगा। देखते-देखते आसपास लोगों की हालत बिगड़ने लगी। सुरक्षा प्रबंधों की कमी के कारण कोई भी टैंकर तक नहीं पहुंच पाया। ऐसे में फायर बिग्रेड की गाड़ियां मंगवाकर गैस रिसाव पर काबू पाया गया।
गैस लीक: 6 जिंदगियां खत्म, 100 बेहोश, देखिए तस्वीरें
फायर बिग्रेड के कर्मी टैंकर को धकेल तुरंत सुनसान जगह पर ले गए और रिसाव रोकने का प्रयास करने लगे।