{"_id":"5b8b85e942c79246725bbf45","slug":"amit-panghal-success-story-in-asian-games-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां ने कह दी ऐसी बात...22 साल के बेटे ने कर दिखाया गजब का कारनामा, देखती रह गई दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने कह दी ऐसी बात...22 साल के बेटे ने कर दिखाया गजब का कारनामा, देखती रह गई दुनिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
Amit Panghal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां के मुख से निकले कुछ शब्द एक बेटे के लिए वरदान साबित हुए। मां के शब्दों की लाज रखते हुए बेटे ने वो कर दिखाया कि पूरी दुनिया देखती रह गई। जी हां हम बात कर रहे हैं एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी अमित पंघाल की। अमित ने जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स के 49 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।
बॉक्सर अमित पंघाल
बेटा लठ सा गाड़ कै आइये, देश की इज्जत बढ़ ज्यागी। मां खीर और चूरमा त्यार राखिये, पुराने मेडल का रंग बदल दूंगा। रोहतक के छोरे एवं सेना के नायब सूबेदार अमित पंघाल ने मां उषा से यह वादा किया था। अमित ने अपना वादा निभाते हुए उज्बेकिस्तान के हसन बाय दुश्मातोव को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। दुश्मातोव ने रियो ओलंपिक के चैंपियन हैं। उन्होंने अमित को वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हराया था।
अमित का अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप और वर्ष 2020 का ओलंपिक है। अमित की गोल्ड जीत से परिवार ही नहीं पूरा गांव खुशी से सराबोर है। अमित के पिता किसान हैं और उनके बड़े भाई अजय सेना में हैं। पिता के पास केवल एक एकड़ ही खेती की जमीन है। अमित को बॉक्सर बनाने के लिए अजय ने न केवल अपना खेल छोड़ा बल्कि सेना में नौकरी करके अमित का खर्च भी उठाया।

अमित पंघाल
बेटे की जीत पर घर में जश्न का माहौल है। गांव की महिलाओं ने लोक गीतों पर नाच गाकर अपनी खुशी जाहिर की। मुकाबला खत्म होने के बाद शुरू हुआ जश्न देर रात तक जारी रहा। अमित की मां, भाभी व परिवार के दूसरे सदस्य भी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित पंघाल
फाइनल के चक्कर में उड़ गई नींद
अमित के सेमिफाइनल में जीत कर फाइनल में प्रवेश ने पूरे परिवार की नींद उड़ा दी। फाइनल में पहुंचे बेटे का गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला देखने को परिवार का हर सदस्य उत्सुक नजर आया। प्रीति ने बताया कि देवर अमित का फाइनल में पहुंचना सभी के लिए रोमांचित करने वाला रहा। फाइनल मुकाबला और इसमें जीत को लेकर सभी रात ठीक से सो भी नहीं पाए। अब उसके घर लौटने का इंतजार है। उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

अमित को लेने पूरा परिवार जाएगा एयरपोर्ट
अजय ने कहा कि छोटे भाई अमित ने गोल्ड जीत कर देश का मान बढ़ाया है। एयरपोर्ट पर ही उसका स्वागत किया जाएगा। इसके लिए पूरा परिवार जाएगा। उसे खीर चूरमा पसंद है। एयरपोर्ट पर उसका चूरमा खिलाकर स्वागत किया जाएगा।
ओलंपिक के बाद लाऊंगी बेटे की बहू
मां उषा देवी ने बताया कि अमित कहता है कि उसका लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। इसके बाद ही शादी करेगा। इसलिए बेटे के लिए बहू ढूंढना शुरू नहीं किया है।