गदर-एक प्रेम कथा में सकीना नाम की एक पाकिस्तानी लड़की के किरदार के जरिये फिल्मी पर्दे पर शोहरत हासिल करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने बताया कि वे किससे शादी करेंगी। -रिपोर्ट: रिंपी गुप्ता/पटियाला
शादी के सवाल पर 'गदर' गर्ल बोली, मुझे कैसा चाहिए दूल्हा?
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल बीते दिन पंजाब के पहले सेलेब्रिटी क्रिकेट शो बाक्स क्रिकेट लीग-पंजाब में अपनी टीम रायल पटियालवी को लांच करने पहुंची हुई थीं। उनके साथ इस मौके पर रायल पटियालवी के लिए खेलने वाले सिंगर प्रीत हरपाल, शैरी मान और एक्टर जिम्मी शर्मा के अलावा लीग के मालिक सुमित दत्त भी मौजूद रहे।
शादी के सवाल पर 'गदर' गर्ल बोली, मुझे कैसा चाहिए दूल्हा?
अमर उजाला से खास बातचीत में अमीषा ने बताया कि गदर फिल्म करते वक्त उन्हें पंजाब के बारे में जानने का मौका मिला। उसके बाद उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म देसी मैजिक जो इस साल जुलाई तक रिलीज हो जाएगी, उसमें उनका किरदार भी एक पंजाबी कुड़ी का ही है।
शादी के सवाल पर 'गदर' गर्ल बोली, मुझे कैसा चाहिए दूल्हा?
फिल्म की शूटिंग भी पंजाब में हुई है। पटियाला में भी कुछ सीन फिल्माए गए हैं। पंजाबी बेहद खुलदिल मिजाज के होते हैं और हर बात में अच्छे होते हैं इसलिए वह एक पंजाबी मुंडे से शादी करना चाहती हैं।
शादी के सवाल पर 'गदर' गर्ल बोली, मुझे कैसा चाहिए दूल्हा?
अमीषा ने बताया कि देसी मैजिक में उनका डबल रोल है, जिसमें एक पंजाबी कुड़ी, तो दूसरी एनआरआई लड़की है। इसके अलावा उनकी सनी देओल के साथ भैया जी सुपरहिट फिल्म आ रही है, जिसे नीरज पाठक ने डायरेक्ट किया है। गदर-एक प्रेम कथा के सीक्वल के बारे में पूछने पर अमीषा ने कहा कि अनिल शर्मा की ओर से डायरेक्ट इस बेहद सफल रही फिल्म का सीक्वल जरूर बनना चाहिए। कहानी की तलाश की जा रही है।