{"_id":"6ae3a5feaae74aa3cc0b74e5","slug":"permanent-security-check-posts-will-be-built-at-15-entry-exit-points-of-the-city-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1162857-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शहर के 15 एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर बनेंगे पक्के सिक्योरिटी चेक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शहर के 15 एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर बनेंगे पक्के सिक्योरिटी चेक पोस्ट
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में प्रवेश करने और बाहर जाने वाले वाहनों की निगरानी मजबूत करने के लिए प्रशासन 15 एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर स्थायी सिक्योरिटी चेक पोस्ट बनाएगा। इस परियोजना पर 5.94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां चंडीगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित होंगी। संदिग्ध वाहनों और लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और नंबर प्लेट पढ़ने वाले कैमरे भी लगाए जाएंगे। परियोजना का शिलान्यास एक नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। निर्माण का टेंडर आवंटित हो चुका है और काम 12 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
वॉच टावर से लेकर स्ट्रांग रूम तक की सुविधा
प्रत्येक चेक पोस्ट करीब 103 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगा। इसमें कार्यालय-कंट्रोल रूम, जवानों के आराम करने का कमरा, लॉबी, आंगन, स्ट्रांग रूम, शौचालय और स्नानघर होंगे। पहली मंजिल पर वॉच टावर बनाया जाएगा। परिसर में बाउंड्री वॉल के साथ पानी, बिजली, एलईडी लाइटिंग, सैनिटेशन और बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था होगी। सीवर और स्टॉर्म वॉटर लाइन भी बिछाई जाएगी।
इन 15 जगहों पर बनेंगे चेक पोस्ट
नयागांव, जयंती माजरी, मुल्लांपुर, सारंगपुर, तोगां, मक्खनमाजरा, रायपुर कलां, ढिल्लों थिएटर, किशनगढ़ गांव, जीरकपुर, फैदां, मोहाली और बढ़हेड़ी बैरियर के अलावा सेक्टर-55-56 डिवाइडिंग रोड तथा जामपुर बैरियर पर चेक पोस्ट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
अभी तीन जगह हैं चेक पोस्ट
फिलहाल सारंगपुर, सेक्टर-49-50 मोहाली बॉर्डर और बहलाना के पास चेक पोस्ट हैं। इनमें सारंगपुर और सेक्टर-49-50 की चेक पोस्ट स्थायी हैं जबकि बहलाना में अस्थायी व्यवस्था है। सेक्टर-53-54 की चेक पोस्ट बंद की जा चुकी है। सेक्टर-46-50 के कोने पर बनी चेक पोस्ट को चौक निर्माण के दौरान हटाकर सेक्टर-49-50 मोहाली बॉर्डर पर बनाया गया था। प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा के अनुसार, सभी 15 चेक पोस्ट पर सुरक्षा कर्मियों के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।