फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Irregularities in liquor stocks, raids conducted at five major plants

Chandigarh News: शराब के स्टॉक में खामियां, पांच बड़े प्लांट पर छापा

Fri, 30 Oct 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in liquor stocks, raids conducted at five major plants
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में बनी शराब के गैरकानूनी तरीके से पकड़े जाने के मामलों के बाद एक्साइज विभाग ने शहर के पांच बड़े डिस्टलरी और बॉटलिंग प्लांट पर छापा मारा। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और फेज-2 में हुई इस कार्रवाई के दौरान शराब के स्टॉक, उत्पादन से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की गई। पांचों प्लांट में कुछ खामियां सामने आई हैं। खास तौर पर शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) और स्प्रिट के स्टॉक से संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल की गई। खामियां मिलने के बाद विभाग ने संबंधित प्लांट संचालकों से जवाब मांगा है। शराब की तस्करी रोकने और आगामी चुनावों के मद्देनजर एक्साइज नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर-कम-डीसी निशांत कुमार यादव के आदेश पर विभाग की अलग-अलग टीमों ने पांचों प्लांट की जांच की। चंडीगढ़ में दिसंबर में नगर निगम चुनाव प्रस्तावित हैं, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं। ऐसे में विभाग शराब के स्टॉक और उसकी आवाजाही पर नजर रखने के साथ नियमों के उल्लंघन की आशंका की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

ईएनए-स्प्रिट से लेकर इन-आउट रजिस्टर तक जांचे
छापे के दौरान टीमों ने प्लांटों में उपलब्ध शराब के स्टॉक के साथ इन-आउट रजिस्टर भी खंगाले। इनके जरिये यह मिलान किया गया कि कितना माल प्लांट में आया, कितना कच्चा माल इस्तेमाल हुआ और कितनी शराब का उत्पादन या डिस्पैच किया गया। अधिकारियों ने ईएनए और स्प्रिट के स्टॉक से जुड़े दस्तावेजों का उपलब्ध आंकड़ों से मिलान किया। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की गई। कार्रवाई का उद्देश्य स्टॉक और दस्तावेजों में दर्ज आंकड़ों की पड़ताल करने के साथ एक्साइज नियमों और निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओसिस, जन्नत और शिवालिक प्लांट भी जांच के दायरे में
एक्साइज विभाग की टीमों ने इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित ओसिस, जन्नत और शिवालिक समेत पांच डिस्टलरी और बॉटलिंग प्लांट पर कार्रवाई की। सभी स्थानों पर स्टॉक, रिकॉर्ड और अन्य जरूरी मानकों की जांच की गई। जांच में सामने आई खामियों को लेकर संचालकों से जवाब मांगा गया है।

होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों की भी होगी जांच
डीसी-कम-एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने कहा कि विभाग को शहर के सभी डिस्टलरी और बॉटलिंग प्लांट की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही रेस्टोरेंट, होटल और क्लबों में भी एक्साइज नियमों के पालन की जांच होगी। शराब तस्करी रोकने और आगामी चुनावों को देखते हुए नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed