मुक्तसर में माघी मेला, अटूट आस्था की विहंगम तस्वीरें
दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चालीस सिंहों की याद को समर्पित मेला माघी सम्पन्न हो गया। सिखों की अटूट आस्था की विहंगम तस्वीरें देखिए।
मुक्तसर में माघी मेला, अटूट आस्था की विहंगम तस्वीरें
पंजाब के मुक्तसर में गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही रवायती तौर पर संपन्न हो गया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब की ओर से शहर में भव्य नगर कीर्तन सजाया गया। इसमें संगतों का सैलाब श्रद्धा दिखाते उमड़ आया।
मुक्तसर में माघी मेला, अटूट आस्था की विहंगम तस्वीरें
फूलों से सुसज्जित पालकी साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दीदार को संगतों की भीड़ उमड़ी नजर आ रही थी। पांच प्यारों के नेतृत्व में यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के नाका नंबर 4 से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ गुरुद्वारा टिब्बी साहिब पहुंचा।
मुक्तसर में माघी मेला, अटूट आस्था की विहंगम तस्वीरें
इसके बाद नगर कीर्तन देर शाम जलालाबाद रोड होते हुए गुरुद्वारा श्री शहीद गंज साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे निहंग-सिंह और नौजवान गतका के करतब दिखाते चल रहे थे। उनके पीछे संगत झाड़ू से सड़क साफ करते चल रही थी।
मुक्तसर में माघी मेला, अटूट आस्था की विहंगम तस्वीरें
नगर कीर्तन का विभिन्न जगहों पर स्वागत हुआ, वहीं आसमान से पैरा ग्लाइडर के जरिये चालक भी पुष्पवर्षा कर रहा था, जो संगतों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं मलोट रोड पर लगा मनोरंजन मेला अभी पूरा जनवरी माह चलता रहेगा।