फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Farmers to hold a candle march in Chandigarh

लखीमपुर खीरी कांड की पांचवीं बरसी: चंडीगढ़ में शाम को निकाला जाएगा कैंडल मार्च, अमृतसर से जत्था रवाना

Sat, 03 Oct 2026 10:01 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 Oct 2026 10:01 AM IST
सार

किसान-मज़दूर मोर्चा के नेताओं ने कहा कि लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों और पत्रकार की याद को केवल बरसी तक सीमित नहीं रखा जा सकता। जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा ये संघर्ष जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Farmers to hold a candle march in Chandigarh
चंडीगढ़ के लिए अमृतसर से किसानों का जत्था रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

3 अक्टूबर 2021 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई दर्दनाक घटना की आज पांचवीं बरसी के अवसर पर किसान-मज़दूर मोर्चा चैप्टर पंजाब-हरियाणा के किसान-मज़दूर संगठनों द्वारा चंडीगढ़ में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। यह कैंडल मार्च शाम 6 बजे चंडीगढ़ किसान भवन से मटका चौक की ओर शुरू होगा। इस अवसर पर लखीमपुर खीरी कांड में जान गंवाने वाले किसानों और पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

विज्ञापन




चार किसानों और एक पत्रकार की हुई थी मौत 
3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई घटना में चार किसानों और पत्रकार रमन कश्यप की मृत्यु हुई थी। जांच के बाद आशीष मिश्रा सहित कई आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया था और मामला अदालत में विचाराधीन है। किसान-मज़दूर मोर्चा मांग करता है कि लखीमपुर खीरी कांड के आरोपियों के खिलाफ चल रही न्यायिक कार्रवाई को जल्द पूरा किया जाए, कानून के अनुसार सजा दी जाए तथा पीड़ित परिवारों को न्याय सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


मोर्चा की ओर से यह भी मांग की जाएगी कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शहीद किसानों के परिवारों के साथ किए गए समझौते और एलान पूरी तरह लागू किए जाएं। वर्ष 2021 में सरकार और किसान नेताओं के बीच हुए समझौते के तहत चार मृतक किसानों के परिवारों को 45-45 लाख रुपये मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, जबकि घायलों को 10-10 लाख रुपये की सहायता देने और मामले की न्यायिक जांच करवाने का एलान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान-मज़दूर मोर्चा के नेताओं ने कहा कि लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों और पत्रकार की याद को केवल बरसी तक सीमित नहीं रखा जा सकता। जब तक पीड़ित परिवारों को पूरा न्याय नहीं मिलता और सरकार द्वारा किए गए वादे पूरी तरह लागू नहीं होते, तब तक इस मामले को लोगों के सामने उठाया जाता रहेगा।

इस कैंडल मार्च में पंजाब और हरियाणा के किसान-मज़दूर संगठनों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस अवसर पर लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों और पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग को बुलंद किया जाएगा।

अमृतसर से जत्था रवाना
अमृतसर से किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब का जत्था शनिवार सुबह ब्यास पुल से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुका है और शाम को होने वाले कैंडल मार्च में शामिल होगा। यह जानकारी किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने दी। आज के जत्थे में मुख्य नेताओं में प्रदेश महासचिव रणबीर सिंह राणा, लखविंदर सिंह वरियाम नंगल, सतनाम सिंह मानोचाल, हरविंदर सिंह मसानियां, इंद्रजीत सिंह कलीवाला, सरवण सिंह बाऊपुर, दर्शन सिंह मोगा, परमजीत सिंह भुल्ला, हरभजन सिंह वैरो नंगल, बलविंदर सिंह रुमाणा चैक और गगनदीप सिंह पठानकोट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed