फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेसबुक पर प्यार, दौड़ आई 7 समुंद्र पार, मंदिर में फेरे, नई अड़चन घेरे

Sat, 09 Jul 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा) Updated Sat, 09 Jul 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
amazing facebook love story of kazakhstan girl zahna and haryana boy teenu
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और हरियाणा के युवक टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर प्यार हुआ तो कजाकिस्तान की जाहना दौड़कर भारत चली आई। मंदिर में शादी रचाई, लेकिन यहां पति और ससुराल संग रहने के लिए नई अड़चन सामने आ गई है। देखिए, ये रिपोर्ट।
amazing facebook love story of kazakhstan girl zahna and haryana boy teenu
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और हरियाणा के युवक टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
ज्ञात रहे कि टोहाना के गांव समैण निवासी टीनू ने फेसबुक पर हुई कजाकिस्तान की लड़की से दोस्ती के बाद शादी कर ली थी। गांव में आकर टीनू ने कजाकिस्तान की लड़की से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंदिर में शादी तो कर ली, लेकिन कानूनी प्रक्रिया आड़े आ गई।
amazing facebook love story of kazakhstan girl zahna and haryana boy teenu
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और हरियाणा के युवक टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए टीनू और जाहना को कोर्ट कचहरी के काफी चक्कर लगाने पड़े। लगभग दो सप्ताह के बाद टीनू और जाहना का मैरिज रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। जाहना की वेरिफिकेशन के लिए कजाकिस्तान एंबेसी को ई-मेल की गई थी, जिसने ईमेल का जवाब देकर जाहना की वेरिफिकेशन कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
amazing facebook love story of kazakhstan girl zahna and haryana boy teenu
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और हरियाणा के युवक टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
गांव समैण की बहू बनकर आई जाहना को अब पति एवं ससुराल को छोड़कर वापस नहीं जाना पड़ेगा। जाहना को अब कजाकिस्तान सरकार द्वारा भेजा गया शादी करने में सक्षम होने का प्रमाण पत्र मिल गया है। अब सोमवार को जाहना अपने पति टीनू के साथ अधिकारियों के समक्ष इस प्रमाणपत्र को रखेगी।
विज्ञापन
amazing facebook love story of kazakhstan girl zahna and haryana boy teenu
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और हरियाणा के युवक टीनू की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
जाहना के पति समैण निवासी टीनू ने बताया कि 16 जून को तहसीलदार नवदीप नैन ने कजाकिस्तान की एबेंसी को पत्र लिखकर जाहना की शादी करने में सक्षम बारे प्रमाण पत्र के लिए ई-मेल की थी। इसका जबाव उन्हें मिल गया है, जिसे वह सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed