मैडम! मुझे जॉब की जरूरत है, क्या यहां मिलेगी?
सेक्टर 46 के गवर्नमेंट कॉलेज में लगे जॉब फेस्ट में नौकरी की चाह रखने वाले हजारों युवक और युवतियां पहुंची। देखिए तस्वीरें।
मैडम! मुझे जॉब की जरूरत है, क्या यहां मिलेगी?
जॉब फेस्ट में 590 स्टूडेंट्स को विभिन्न कंपनियों ने जॉब के लिए शॉर्टलिस्ट किया। स्टूडेंट्स को सालाना एक लाख 80 हजार से 5 लाख तक के पैकेज मिले।
मैडम! मुझे जॉब की जरूरत है, क्या यहां मिलेगी?
सबसे ज्यादा रिक्रूटमेंट एविएटर्स हब ग्लैमर स्टार कंपनी ने की। सर्वाधिक पांच लाख का पैकेज पाने वाली कैंडिडेट हरप्रीत, चंचल व गगन की खुशी का ठिकाना न रहा। यह तीनों बीकॉम की स्टूडेंट्स हैं।
मैडम! मुझे जॉब की जरूरत है, क्या यहां मिलेगी?
बहुत से स्टूडेंट्स तीन-तीन कंपनियों में शॉर्टलिस्ट हुए। मेजबान कॉलेज-46 की बीसीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट रुचिका और रेनुका का एग्जिम एंटरप्राइजेज, आईएफ बीआई और टाटा बीएसएस में चयन हुआ। बैंकिंग और आईटी सेक्टर में सर्वाधिक रिक्रूटमेंट हुई।
मैडम! मुझे जॉब की जरूरत है, क्या यहां मिलेगी?
‘अमर उजाला’ के सहयोग से आयोजित मेगा जॉब फेस्ट में 25 कंपनियों ने हिस्सा लिया। चंडीगढ़ ही नहीं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य प्रदेशों से कैंडिडेट नौकरी के लिए फेस्ट में पहुंचे। रिकॉर्ड 1590 प्रतिभागियों का पंजीकरण हुआ।