फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 मई को अक्षय तृतीया, 30 साल में बन रहा ये शुभ योग, इन चीजों के दान से खुलेंगे किस्मत के द्वार

Sat, 04 May 2019 05:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 May 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Akshaya tritiya 2019, akshaya tritiya shubh muhurat, puja vidhi and shubh yog
akshaya tritiya

इस वर्ष अक्षय तृतीया पर अमृतसिद्धि जयंती योग बन रहा है। यह बहुत ही शुभ योग माना गया है। यह योग 30 साल बाद आ रहा है। चंडीगढ़ के सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने इस बात की जानकारी दी।

Akshaya tritiya 2019, akshaya tritiya shubh muhurat, puja vidhi and shubh yog
akshaya tritiya

बीरेंद्र नारायण मिश्र का कहना है कि अक्षय तृतीया सात मई मंगलवार को है। अक्षय तृतीया के दिन सुबह पांच बजकर 28 मिनट पर सूर्योदय है। लग्न में सूर्य मेष राशि का ऊंच का होकर चंद्रमा वृष राशि ऊंच का होकर मंगल के साथ द्वितीय भाव में होने के कारण अमृतसिद्धि जयंती योग बनता है। 

Akshaya tritiya 2019, akshaya tritiya shubh muhurat, puja vidhi and shubh yog
akshaya tritiya

मिश्र ने बताया कि अमृतसिद्धि जयंती योग में गंगा स्नान, तीर्थयात्रा, पितरों का पिंड दान का बहुत महत्व है।  अक्षय तृतीया पर सोना और जमीन खरीदने का शुभ मुहूर्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaya tritiya 2019, akshaya tritiya shubh muhurat, puja vidhi and shubh yog
akshaya tritiya - फोटो : अमर उजाला

क्या दान करें
सेक्टर 30 के श्री शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री और कुलदीप वशिष्ठ का कहना है कि जल से भरा कलश, पंखा, जूता, भूमि और गोदान का महत्व है। अक्षय तृतीया को गंगा स्नान करना पुण्यकारी माना गया है। जिसके कुंडली में पितर दोष है, वे पितरों का पिंडदान, तर्पण कर सकते हैं। अक्षय तृतीया में दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Akshaya tritiya 2019, akshaya tritiya shubh muhurat, puja vidhi and shubh yog
akshaya tritiya - फोटो : अमर उजाला

इस दिन क्या खरीदें
देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ लाल बहादुर दुबे के अनुसार अक्षय तृतीया को सोना खरीदना, जमीन खरीदना, गृह प्रवेश, नया व्यापार करना, तीर्थयात्रा बहुत ही शुभ माना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed