फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रब ने वेबसाइट पर बना दी जोड़ी, हवाई जहाज से आई बारात

Fri, 04 Dec 2015 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Fri, 04 Dec 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन

रब ने वेबसाइट पर बना दी जोड़ी, हवाई जहाज से आई बारात

ajab gajab marriage of an orphanage girl and professor

27 साल पहले एक दिन की अनाथ आश्रम में आई सपना ने सपने में भी न सोचा होगा कि उसकी बारात हवाई जहाज से आएगी। तस्वीरों में देखिए, कैसे रब ने बना दी जोड़ी।

रब ने वेबसाइट पर बना दी जोड़ी, हवाई जहाज से आई बारात

ajab gajab marriage of an orphanage girl and professor

चेन्नई के असिस्टेंट प्रोफेसर शक्ति ने एक सादे समारोह में हिंदू रीति-रिवाज से सपना को अपनी पत्नी स्वीकार कर लिया। खुद डीसी राजीव रत्न ने बालग्राम आकर उसे आशीर्वाद दिया। मंगलवार को पगफेरे के बाद 3 दिसंबर को वह पति के साथ चेन्नई के लिए उड़ान भरेगी। तब तक जिला प्रशासन ने सोनीपत के एक होटल में बारातियों और दुल्हन के ठहरने की व्यवस्था की है।

रब ने वेबसाइट पर बना दी जोड़ी, हवाई जहाज से आई बारात

ajab gajab marriage of an orphanage girl and professor

बालग्राम राई की संचालक अनीता शर्मा ने बताया कि जन्म के साथ ही सपना अपने माता-पिता से बिछुड़ गई थी। उसे जब आश्रम लाया गया था तो वह एक दिन की थी। तब से आज तक वह यहीं पली और पढ़-लिखकर बड़ी हुई। पढ़ाई में बेहद होनहार सपना ने न केवल बीएससी किया, बल्कि बीएड की डिग्री भी हासिल की। दिल्ली से आगे पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रब ने वेबसाइट पर बना दी जोड़ी, हवाई जहाज से आई बारात

ajab gajab marriage of an orphanage girl and professor

ऑनलाइन मांगा गया था आवेदन: नियमों के तहत बालग्राम राई ने सपना की सहमति के बाद उसके विवाह की प्रक्रिया शुरू की। इसके लिए सोनीपत और आसपास योग्य लड़का नहीं मिला तो बालग्राम की तरफ से आला अधिकारियों से अनुमति के बाद वेबसाइट शादी.कॉम पर सपना का बायोडाटा डाला गया। तब चेन्नई में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत शक्ति ने आवेदन किया।

विज्ञापन

रब ने वेबसाइट पर बना दी जोड़ी, हवाई जहाज से आई बारात

ajab gajab marriage of an orphanage girl and professor

आवेदन के बाद दो बार शक्ति को बालग्राम राई बुलाया गया। जहां बालग्राम की कार्यकारी संचालक अनीता शर्मा के साथ-साथ एसडीएम ने भी उसका साक्षात्कार लिया। इतना ही नहीं, चेन्नई की प्लानिंग ऑफिसर से शक्ति का सामाजिक स्टेटस से लेकर पूरी जानकारी मांगी गई। वहां से पॉजीटिव रिपोर्ट मिलने के बाद सपना की सहमति से रिश्ता तय किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed