फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कालका-शिमला टॉय ट्रेन का एक्सीडेंट, यात्रियों में मचा हड़कंप

Tue, 22 Sep 2015 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(हरियाणा) Updated Tue, 22 Sep 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन

कालका-शिमला टॉय ट्रेन का एक्सीडेंट, यात्रियों में मचा हड़कंप

after toy train accident again incident in Kalka-Shimla railway track

एक बार फिर कालका-शिमला टॉय ट्रेन का एक्सीडेंट हो गया। बड़ा हादसा होते-होते बचा। तस्वीरों में जानिए पूरा मामला।

कालका-शिमला टॉय ट्रेन का एक्सीडेंट, यात्रियों में मचा हड़कंप

after toy train accident again incident in Kalka-Shimla railway track

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर टॉय ट्रेन हादसे के कुछ ‌ही दिनों के बाद एक बार फिर एक ट्रेन हादसे की शिकार हो गई। इससे ट्रेन में सवार सैलानियों में हड़कंप मच गया। दरअसल सोमवार को कालका पहुंचने वाली ट्रेन का इंजन डिब्बों से अलग होकर आगे निकल गया। इसके बाद ट्रेन में सवार सैलानियों में हड़कंप मच गया। शिमला से चलकर शाम करीब 4:10 बजे कालका पहुंचने वाली ट्रेन हिमालयन क्वीन में सफर करने वाले सैलानियों के लिए सोमवार का सफर सुहाना नहीं बल्कि मुश्किलों भरा रहा।

कालका-शिमला टॉय ट्रेन का एक्सीडेंट, यात्रियों में मचा हड़कंप

after toy train accident again incident in Kalka-Shimla railway track

पहले तो सोलन के पास गाड़ी का इंजन जवाब दे गया, जिससे सैलानियों को बीच रास्ते में गाड़ी चलने लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। गाड़ी में दूसरा इंजन लगाकर रवाना किया गया तो कालका स्टेशन से कुछ किमी पहले खेड़ा सीता राम के पास गाड़ी से अलग होकर इंजन आगे निकल गया और डिब्बे पीछे रह गए। इस घटना के कारण ट्रेन में यात्रा करने वाले सैलानियों में हड़कंप मच गया। एक अन्य इंजन के साथ इन डिब्बों को जोड़ कर करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को वहां से रवाना किया गया। करीब सात बजे ट्रेन कालका स्टेशन पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

कालका-शिमला टॉय ट्रेन का एक्सीडेंट, यात्रियों में मचा हड़कंप

after toy train accident again incident in Kalka-Shimla railway track

इंजन अलग होने के कारण ट्रेन करीब तीन घंटे की देरी से कालका स्टेशन पहुंची। इस कारण शताब्दी और हिमालयन क्वीन को देरी से रवाना करने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार हिमालयन क्वीन अपने निर्धारित समय 4:10 की बजाय 6:54 पर स्टेशन पर पहुंची। ऐसे में शाम 5:50 बजे चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को शाम सात बजे और 4:50 बजे चलने वाली हिमालयन क्वीन को करीब 7:20 बजे रवाना किया गया।

विज्ञापन

कालका-शिमला टॉय ट्रेन का एक्सीडेंट, यात्रियों में मचा हड़कंप

after toy train accident again incident in Kalka-Shimla railway track

ट्रेन में सफर कर रहे सैलानी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले मो. आमीन ने बताया कि कालका से जाने वाली मेल गाड़ी की पावर फेल हो जाने पर ट्रेन को सोलन स्टेशन पर रोका गया था। जब उनकी ट्रेन सोलन पहुंची तो उनकी ट्रेन का इंजन बदल दिया गया और पीले रंग का इंजन लगाकर रवाना कर दिया गया। जो कालका से कुछ किलोमीटर पहले ही ट्रेन से अलग हो गया। एक अन्य यात्री दुर्लेश कुमार साहू ने बताया कि वे पत्नी के साथ शिमला से आ रहे हैं और शताब्दी से दिल्ली पहुंचना है। वे डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहे हैं कि रेल विभाग कुछ करे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed