फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन नहीं जानती कि सुहाग नहीं रहा, एक दिन में जलीं 4 चिताएं

Fri, 13 May 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हिसार)
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हिसार) Updated Fri, 13 May 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
accident, road accident, four people died in accident, groom died in accident
हांसी सड़क हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
शादी के घर में अगले दिन ही मातम पसर गया। पगफेरा पर गया दूल्हे सहित 4 की मौत हो गई। दुल्हन अभी तक नहीं जानती कि सुहाग नहीं रहा।
accident, road accident, four people died in accident, groom died in accident
हांसी सड़क हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
एक दिन में अलग-अलग जगहों पर 4 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। हादसा, किसान के गांव गगनखेड़ी के समीप दूल्हे-दुल्हन की बोलेरो गाड़ी के पेड़ से टकराने से हुआ। हादसे में मारे गए दूल्हे उमेद का दाह-संस्कार गांव जमालपुर में, उसके साले धर्मबीर का कुरुक्षेत्र, जीजा रोशन लाल का कहानौर और जीजा शमशेर का गांव छामड़ में किया गया।
accident, road accident, four people died in accident, groom died in accident
हांसी सड़क हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना में घायल हुई दुल्हन मनीता को होश तो आ गया है, लेकिन अभी उसे अपने पति उमेद सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों की मौत की खबर नहीं है। मनीता के पिता बलजीत कुमार ने बताया कि जैसे ही उनकी बेटी को होश आया तो उसने अपने पति और अन्य परिवार के सदस्यों के बारे में पूछा। बलजीत ने बताया कि अभी वह इस सड़क हादसे से नहीं उबर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
accident, road accident, four people died in accident, groom died in accident
हांसी सड़क हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हांसी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मारे गए धर्मवीर का शव बुधवार दोपहर जैसे ही घर पहुंचा हर किसी की आंखें नम हो गई। शाम को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। लड़के वालों के घर से जहां उमेद व उसके दो बहनोइयों रोशन और शमशेर की मौत हो गई, वहीं वधू परिवार से उनका बेटा विनोद हादसे का शिकार हुआ। दुल्हन की मांग सुबह भरी गई थी जो शाम को सूनी हो गई।
विज्ञापन
accident, road accident, four people died in accident, groom died in accident
हांसी सड़क हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
धर्मवीर भाई-बहनों में बड़ा था। धर्मवीर की शादी को भी अभी साल भर से कुछ ज्यादा वक्त ही हुआ है। पिछले साल मार्च में उसकी शादी हुई थी। धर्मवीर हुडा में पंचकूला ऑफिस में नौकरी करता था। मौत की खबर सुनने के बाद से उसकी पत्नी का बुरा हाल है। मां-पत्नी और भाई बार-बार बेसुध हो रहे थे। जिस घर में शादी की खुशियां थी, अब वहां मातम पसरा हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed