फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी गढ़ीः खुदाई में मिली हैरतंगेज चीजें, मिट्टी बताएगी दीवार की उम्र

Mon, 18 Apr 2016 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 18 Apr 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
rakhi garhi, archeology deptt, hadappa culture, hadappa heritage, hisar
skelton - फोटो : skelton
हिसार जिले के राखी गढ़ी में खुदाई से मिली हैरतंगेज चीजों को देखकर पुरातत्वविद अब दीवार की उम्र जानना चाहते हैं। इसके लिए मिट्टी की जांच की जाएगी।
rakhi garhi, archeology deptt, hadappa culture, hadappa heritage, hisar
राखी गढ़ी गांव में मिले हड़प्पा संस्कृति के निशान - फोटो : फाइल फोटो
राखी गढ़ी में पिछले दो सप्ताह से हरियाणा पुरातत्व विभाग, डेक्कन यूनिवर्सिटी पूना और कोरिया की सियोल यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से साइट दो और सात पर खुदाई का कार्य कर रहे हैं। इस बार हो रही खुदाई के दौरान मिट्टी के बने बर्तनों के टुकड़े मिले हैं, जिन पर चित्रकारी है। यह किसी खास प्रकार के पेंट की लगती है, जो कि आज तक भी दिखाई दे रही है। कहा जाए तो पांच हजार वर्ष पहले की गई चित्रकारी आजतक भी सुरक्षित है। 

राखी गढ़ीः खुदाई में मिली हैरतंगेज चीजें, मिट्टी बताएगी दीवार की उम्र

rakhi garhi, archeology deptt, hadappa culture, hadappa heritage, hisar
राखी गढ़ी गांव में मिले हड़प्पा संस्कृति के निशान - फोटो : फाइल फोटो
अब पुरातत्वविद इस दीवार की मिट्टी के सैंपल ले रहे हैं। सैंपल की जांच से यह राज खुलेगा कि यह दीवार कितने पुराने समय की हैं। गांव राखी गढ़ी में हड़प्पाकालीन सभ्यता की सबसे बड़ी साइट है और इस साइट पर डेक्कन यूनिवर्सिटी पूना के छात्र पिछले काफी समय से खुदाई करने में लगे हुए हैं। पिछले साल हुई राखी गढ़ी में हड़प्पाकालीन सभ्यता के टीलों की खुदाई में मिले अवशेषों से प्रतीत होता है कि उस समय के लोग भी दूर-दराज क्षेत्रों में व्यापार करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राखी गढ़ीः खुदाई में मिली हैरतंगेज चीजें, मिट्टी बताएगी दीवार की उम्र

rakhi garhi, archeology deptt, hadappa culture, hadappa heritage, hisar
राखी गढ़ी गांव में मिले हड़प्पा संस्कृति के निशान - फोटो : फाइल फोटो
हालांकि वे किस चीज का व्यापार करते थे, अभी तक यह सामने नहीं आ सका है। खुदाई के दौरान एक मोहर और सील मिली थी, जिसके आधार पर पुरातत्व वेत्ता दावा कर रहे हैं कि हड़प्पाकाल में यहां के लोग दूसरे राज्यों में व्यापार करते थे।  पिछले साल खुदाई में जो सील व मोहर मिली थी उस पर शेर का निशान अंकित है। इनको लेकर डक्कन यूनिवर्सिटी के छात्र काफी उत्साहित हैं कि उस समय के लोग व्यापार भी करते थे। 
विज्ञापन

राखी गढ़ीः खुदाई में मिली हैरतंगेज चीजें, मिट्टी बताएगी दीवार की उम्र

rakhi garhi, archeology deptt, hadappa culture, hadappa heritage, hisar
राखी गढ़ी गांव में मिले हड़प्पा संस्कृति के निशान - फोटो : फाइल फोटो
पुरातत्व विशेषज्ञ मानते हैं कि उन लोगों का धंधा बर्तनों पर चित्रकारी करके दूसरे राज्यों और देशों में बेचना था। खुदाई के दौरान जो पत्थर मिले हैं, वो आजकल राजस्थान में पाए जाते हैं। इसके अलावा नीले मनके अफगानिस्तान में, लाल मनके गुजरात के समुद्री तट पर और चर्ट पत्थर पाकिस्तान में ही पाया जाता है। खुदाई के दौरान खाना खाने और बनाने के बर्तन के टुकड़े भी निकले हैं। इनमें मिट्टी की थाली, मिट्टी की कटोरी, थाल, प्लेट, परात, हांडी, घड़ा इत्यादि के टुकड़े पाए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed