पानीपत में हादसा, प्रिंसिपल समेत 16 ने सामने देखी मौत
पानीपत में हुए स्कूल बस और पिकअप के टक्कर में जहां 1 की मौत हो गई वहीं दोनों गाड़ी में सवार अन्य यात्रियों की आंखों के आगे पल भर में नाच गई मौत। तस्वीरें।
पानीपत में हादसा, प्रिंसिपल समेत 16 ने सामने देखी मौत
मामला हरियाणा के पानीपत का है। असंध रोड पर गांव खुखराना के समीप बाबा जोध सचियार की स्कूल बस व पिकअप में आपस में टकरा गई। हादसे में स्कूल की प्रिंसिपल समेत सोलह यात्री घायल हो गए। घायलों में से सात की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के दौरान स्कूल बस में कोई बच्चा सवार नहीं था। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पानीपत में हादसा, प्रिंसिपल समेत 16 ने सामने देखी मौत
हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे का है जब असंध रोड पर गांव खुखराना गांव के समीप आसन कलां के स्कूल बाबा जोध सचियार की बस व मतलौडा की तरफ से आ रही पिकअप की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक गांव कवी निवासी अनिल, बाबा जोध सचियार स्कूल की प्रिंसिपल व बस चालक काशिम समेत सत्रह यात्री घायल हो गए।
पानीपत में हादसा, प्रिंसिपल समेत 16 ने सामने देखी मौत
राहगीरों ने घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद आठ घायलों को रेफर कर दिया। इनमें पिकअप चालक अनिल व नरेश को गंभीरावस्था के चलते पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर पिकअप चालक अनिल की मौत हो गई। थाना मॉडल टाउन पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया।
पानीपत में हादसा, प्रिंसिपल समेत 16 ने सामने देखी मौत
घायलों के बयानों के आधार पर पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया वहीं पिक अप चालक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बस व पिक-अप की टक्कर में सोलह यात्री घायल हो गए।