रिंग में अच्छो-अच्छों को पटखनी देने वाली गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान अब डांस करती हुई नजर आएंगी, वो भी पति के साथ। इन्हें नच बलिए का ऑफर मिला है।
हम बात कर रहे हैं आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से चर्चा में आई पहलवान गीता फौगाट की। स्टार प्लस पर शुरू होने वाले सेलेब्रिटी कपल डांस शो नच बलिए के नए सीजन में हिस्सा लेने के लिए इन्हें पति के साथ बुलाया गया है। हालांकि उन्होंने अभी इस ऑफर का कोई जवाब नहीं दिया है। उनका कहना है कि वे अभी इस पर सोच विचार कर रही हैं। परिवार से बात करने के बाद ही कोई फैसला लेंगी।
इस बात का खुलासा गीता फौगाट ने बुधवार को सिवानी मंडी में चौधरीवास स्थित हिंदू पब्लिक स्कूल में पहलवान महाबीर सिंह फौगाट कुश्ती खेल नर्सरी के उद्घाटन के अवसर पर किया। कार्यक्रम में वे अपने पिता महावीर फौगाट और बहन बबीता फौगाट के साथ पहुंची थीं। पूर्व पहलवान महाबीर फौगाट और गीता व बबीता पहलवानों को ढोल-नगाड़ों के साथ मंच पर लाया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोरदार स्वागत किया।
फौगाट बहनों ने यहां स्कूल की पहली खेल नर्सरी के उद्घाटन की विधिवत घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुश्ती में देश के लिए जीते गए मेडल से वो शोहरत और नाम नहीं मिला जितना दंगल फिल्म से उन्हें न केवल पहचान मिली है बल्कि पूरे देश में मान सम्मान मिला है। जिससे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने पहलवानी में हरियाणा तथा द्रोणाचार्य अवॉर्डी पहलवान महाबीर सिंह फौगाट का लोहा माना है।
5 of 8
गीता फौगाट और बबीता फौगाट
गीता ने कहा कि जब वह देश के लिए पदक लेकर आई थी उससे उससे इतना नाम और सम्मान नहीं मिला जितना उनके जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म दंगल के रिलीज होने पर मिला है। दंगल फेम की धाकड़ गर्ल गीता ने कहा कि इस खेल नर्सरी में अपने पिता पहलवान महाबीर फौगाट और बहनों के साथ समय-समय पर आएंगी और पहलवानों को दांव-पेंच भी सिखाएंगी।