Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   65 tonnes of waste remains mixed; the true test of cleanliness lies at the source.

Chandigarh News: 65 टन कचरा अब भी मिक्स, स्वच्छता की असली परीक्षा स्रोत पर

Thu, 12 Nov 2026 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
65 tonnes of waste remains mixed; the true test of cleanliness lies at the source.
स्वच्छता सर्वेक्षण की अंकवार मूल्यांकन शीट सार्वजनिक नहीं, पिछले साल सोर्स सेग्रीगेशन में मिले थे महज 14 फीसदी अंक
विज्ञापन

डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में अभी 6100 टन कचरा, रोजाना शहर से निकल रहा 512 टन कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में चंडीगढ़ को दूसरा स्थान तो मिल गया, लेकिन कचरा प्रबंधन की जमीनी तस्वीर अब भी कई सवाल खड़े कर रही है। देशभर के 4751 से अधिक शहरों का 10 क्षेत्रों और 43 इंडिकेटर पर मूल्यांकन किया गया, लेकिन परिणाम घोषित होने के बाद भी अंकवार मूल्यांकन शीट सार्वजनिक नहीं हुई है। ऐसे में स्रोत पर गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण शहर के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
पिछले साल स्रोत स्तर पर कचरा सेग्रीगेशन में चंडीगढ़ को महज 14 फीसदी अंक मिले थे। सांसद मनीष तिवारी ने यह मामला संसद में उठाया था। डोर-टू-डोर कलेक्शन 93 फीसदी होने के बावजूद स्रोत पर कचरा अलग करने की स्थिति कमजोर होने पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने भी जवाब दिया था।
विज्ञापन

प्रशासन की एनजीटी में सौंपी रिपोर्ट के मुताबिक शहर में रोजाना 512 टन कचरा निकलता है। इसमें 282 टन बायोडिग्रेडेबल, 8 टन ड्राई रिसाइक्लेबल, 136 टन ड्राई नॉन-रिसाइक्लेबल, 65 टन मिक्स्ड और 21 टन हॉर्टिकल्चर वेस्ट है। प्रशासन 522 वाहनों से पूरे कचरे के डोर-टू-डोर संग्रहण और परिवहन का दावा करता है। डड्डूमाजरा में अभी 6100 टन कचरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15.4 लाख टन पुराने कचरे के निस्तारण का दावा
प्रशासन के अनुसार डंपिंग ग्राउंड के करीब 15.4 लाख मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट की बायोमाइनिंग और बायोरेमेडिएशन पूरी हो चुकी है। नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 के तहत 150 से अधिक बल्क वेस्ट जनरेटर चिन्हित कर सीपीसीबी पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा रहा है। प्रशासन ने जागरूकता अभियान, चालान और कलेक्शन व्यवस्था मजबूत करने की योजना भी बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed