फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसीहा बने सनी देओल, कुवैत में फंसे भारतीय की करवाई वतन वापसी, गांववालों ने कही बड़ी बात

Tue, 08 Oct 2019 12:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Oct 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
A Youth Of Pathankot returned from Kuwait With the help of Sunny Deol
Sunny Deol - फोटो : अमर उजाला

फिल्म अभिनेता सनी देओल ने पंजाब के गुरदासपुर से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। पहली बार यहां से सांसद चुने गए। वो अपने कामों से मसीहा बनकर उभर रहे हैं। यह कहना है कुवैत से लौटकर आए एक शख्स का। युवक अपने भाई के साथ कुवैत में फंसा था। सनी देओल की मदद से युवक की वतन वापसी हुई। घर लौटते ही युवक ने अपना दर्द बयां किया। 

A Youth Of Pathankot returned from Kuwait With the help of Sunny Deol
sunny deol - फोटो : Social Media

पठानकोट के गांव मान नंगल के एक ही परिवार के दो बेटों के कुवैत में फंसे होने का मामला करीब छह महीने पहले सामने आया था। युवकों ने कुवैत से फेसबुक और व्हाट्सप पर वीडियो वायरल कर वतन वापसी के लिए पीएम से लेकर सांसद सनी देओल के सामने गुहार लगाई थी। अब सांसद सनी देओल और पूर्व विधायक सीमा कुमारी के प्रयासों से परिवार के बड़े बेटे सुखविंदर की वतन वापसी हो गई है। 

A Youth Of Pathankot returned from Kuwait With the help of Sunny Deol
Sunny Deol - फोटो : अमर उजाला

उक्त लोगों को जम्मू-कश्मीर निवासी एक ठेकेदार ने कुवैत ले जाकर काम से निकाल दिया, कागजात छीन लिए और मजदूरी का पैसा नहीं दिया। इसके चलते पठानकोट के सुखविंदर, बलविंदर, जालंधर से मनदीप, ब्यास से बलजीत सिंह और बटाला से रमेश कुमार भीख मांगने को विवश थे। इस दौरान युवक और गांव वालों ने सनी देओल को मसीहा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
A Youth Of Pathankot returned from Kuwait With the help of Sunny Deol
सन्नी देओल - फोटो : PTI

वतन लौटे सुखविंदर ने बताया कि कुवैत के वफरा में जम्मू-कश्मीर माझा कोट राजौरी के रहने वाले ठेकेदार ने उन्हें सरिया काटने और स्टील फिटर के काम में लगाया था। ठेकेदार ने उनसे काम लेकर मेहनताना नहीं दिया और कागजात छीनकर काम से निकाल दिया जिसके चलते कहीं अन्य काम नहीं मिला। 

विज्ञापन
A Youth Of Pathankot returned from Kuwait With the help of Sunny Deol
sunny deol

कई महीनों से काम न मिलने के कारण घर से पैसे मंगवाए पर वह भी जल्दी खत्म हो गए। विदेश मंत्रालय, सांसद सनी देओल और पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने उन्हें उस नरक से निकाला। पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा कि सारा प्रबंध सांसद सनी देओल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि विदेश जाने से पहले एजेंट और ठेकेदार की पूरी तरह से पड़ताल कर लें। ताकि किसी भी तरह की ठगी का शिकार ना होना पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed