फिल्म अभिनेता सनी देओल ने पंजाब के गुरदासपुर से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। पहली बार यहां से सांसद चुने गए। वो अपने कामों से मसीहा बनकर उभर रहे हैं। यह कहना है कुवैत से लौटकर आए एक शख्स का। युवक अपने भाई के साथ कुवैत में फंसा था। सनी देओल की मदद से युवक की वतन वापसी हुई। घर लौटते ही युवक ने अपना दर्द बयां किया।
2 of 5
sunny deol
- फोटो : Social Media
पठानकोट के गांव मान नंगल के एक ही परिवार के दो बेटों के कुवैत में फंसे होने का मामला करीब छह महीने पहले सामने आया था। युवकों ने कुवैत से फेसबुक और व्हाट्सप पर वीडियो वायरल कर वतन वापसी के लिए पीएम से लेकर सांसद सनी देओल के सामने गुहार लगाई थी। अब सांसद सनी देओल और पूर्व विधायक सीमा कुमारी के प्रयासों से परिवार के बड़े बेटे सुखविंदर की वतन वापसी हो गई है।
3 of 5
Sunny Deol
- फोटो : अमर उजाला
उक्त लोगों को जम्मू-कश्मीर निवासी एक ठेकेदार ने कुवैत ले जाकर काम से निकाल दिया, कागजात छीन लिए और मजदूरी का पैसा नहीं दिया। इसके चलते पठानकोट के सुखविंदर, बलविंदर, जालंधर से मनदीप, ब्यास से बलजीत सिंह और बटाला से रमेश कुमार भीख मांगने को विवश थे। इस दौरान युवक और गांव वालों ने सनी देओल को मसीहा बताया।
वतन लौटे सुखविंदर ने बताया कि कुवैत के वफरा में जम्मू-कश्मीर माझा कोट राजौरी के रहने वाले ठेकेदार ने उन्हें सरिया काटने और स्टील फिटर के काम में लगाया था। ठेकेदार ने उनसे काम लेकर मेहनताना नहीं दिया और कागजात छीनकर काम से निकाल दिया जिसके चलते कहीं अन्य काम नहीं मिला।
कई महीनों से काम न मिलने के कारण घर से पैसे मंगवाए पर वह भी जल्दी खत्म हो गए। विदेश मंत्रालय, सांसद सनी देओल और पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने उन्हें उस नरक से निकाला। पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा कि सारा प्रबंध सांसद सनी देओल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि विदेश जाने से पहले एजेंट और ठेकेदार की पूरी तरह से पड़ताल कर लें। ताकि किसी भी तरह की ठगी का शिकार ना होना पड़े।