फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान की बेटी इतना तेज दौड़ी, बन गया रिकार्ड, अब ओलंपिक में दौड़ेगी

Fri, 05 Aug 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Fri, 05 Aug 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
a farmer daughter sprinter nirmala sheoran representing india in rio olympic, profile
हरियाणा की धावक निर्मला श्यौराण - फोटो : फाइल फोटो
भिवानी के एक किसान की बेटी ने दौड़ते-दौड़ते रिकॉर्ड बना डाला और अब नजरें ओलंपिक में मेडल जीतने पर होंगी। देखिए, प्रोफाइल।

a farmer daughter sprinter nirmala sheoran representing india in rio olympic, profile
हरियाणा की धावक निर्मला श्यौराण - फोटो : फाइल फोटो
भिवानी के चहड खुर्द गांव की निर्मला श्योराण ने ओलंपिक का सफर ऐसे हालात में तय किया है, जिसके बारे में कोई सपने में नहीं सोच सकता। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली निर्मला पर खेल के साथ पढ़ने का दबाव रहता था। वह पढ़ते-पढ़ते ही ओलंपिक तक पहुंच गई और उसने इस साल बीए भी पास कर लिया।
a farmer daughter sprinter nirmala sheoran representing india in rio olympic, profile
हरियाणा की धावक निर्मला श्यौराण - फोटो : फाइल फोटो
बहल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दमकौरा के कोच बिजेंद्र सिंह खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराते थे। यहां वर्ष 2009 में निर्मला भी कक्षा नौ में पढ़ती थी। निर्मला के पिता सुरेश की कोच बिजेंद्र से दोस्ती थी। इसी आधार पर सुरेश ने बिजेंद्र से कहा कि वह उनकी बेटी को भी प्रैक्टिस कराए। इसके बाद निर्मला पहली बार खेलने के लिए उतरी और एथलीट बनने की राह पकड़ी। उसके बाद निर्मला ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
a farmer daughter sprinter nirmala sheoran representing india in rio olympic, profile
स्प्रिंटर निर्मला श्योराण - फोटो : फाइल फोटो
निर्मला लगातार प्रैक्टिस करते हुए आगे बढ़ती रही और उसने 2012 में एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता तो 2013 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलने गई। 2013 में आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में वह बेस्ट एथलीट भी बनी। अब 2016 में तेलंगाना में इंटर स्टेट एथलीट की 400 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतकर ओलंपिक का टिकट कटाया।
विज्ञापन
a farmer daughter sprinter nirmala sheoran representing india in rio olympic, profile
स्प्रिंटर निर्मला श्योराण - फोटो : फाइल फोटो
निर्मला ने रिकार्ड 51.48 सेकेंड में दौड़ पूरी करके ओलंपिक का टिकट कटाया है, जबकि पहले एमआर पोम्मा के नाम 51.71 सेकेंड का रिकार्ड था। ऐसा नहीं है कि वह केवल खेल में आगे रहती है, बल्कि निर्मला ने खेल के साथ इसी साल एमडीयू से बीए पास किया है। उसके यहां कोई खिलाड़ी नहीं था, इसके बावजूद निर्मला ने खेल को चुनकर उपलब्धियां हासिल की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed