वैलेंटाइन डे पर इजहार-ए-इश्क करना चाहते हैं, तो पार्टनर को लेकर इन 8 जगहों पर जाएं। ये इतनी रोमांटिक हैं कि रोम-रोम प्यार की खुशबू की महक उठेगा, जानने के लिए क्लिक करें।
2 of 10
valentines day 2019
- फोटो : Twitter
वैलेंटाइन वीक की खुमारी युवाओं के सिर चढ़कर बोल रही है। वीरवार को वैलेंटाइन डे है। ऐसे लेकर युवाओं में खासा क्रेज है। वैसे तो चंडीगढ़ में खुबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं हैं। फिर भी शहर में कुछ ऐसे स्पॉट्स हैं, जहां प्रकृति के छांव तले वैलेंटाइन डे सेलीब्रेट कर सकते हैं। शांत वातावरण और प्रकृति की गोद में खास पल बिताना किसी अचम्बे से कम नहीं होगा। ये हैं सिटी के आठ स्पॉट जो आपके वैलेंटाइन डे को खास बना देंगे।
रोज़ गार्डन : वैलेंटाइन डे मनाने के लिए कपल्स के लिए रोज़ गार्डन सबसे पसंदीदा जगह है। प्राइवेसी, बजट, खूबसूरती, लोकेशन हर लिहाज से रोज गार्डन कपल्स के लिए फिट बैठता है। यहां आप गुलाबों की महक के साथ प्रकृति का आनंद भी ले सकते हैं। गुलाब के अलावा यहां औषधीय पौधे भी हैं। खाने पीने के लिए स्टॉल्स भी हैं।
4 of 10
सुखना लेक
- फोटो : फाइल फोटो
सुखना लेक- पानी का शोर, टिमटिमाती लाइट, धीमी हवा और सामने पहाड़...इससे ज्यादा रोमांटिक जगह और क्या हो सकती है। सुखना लेक पर जिस भी कपल ने कोई शाम बिताई हो, वह उसे जिंदगी भर नहीं भूल पाता। सुखना झील कई प्रवासी पक्षियों का निवास स्थान भी है। यहां कपल्स बोटिंग, वॉटर स्कीइंग आदि का आनंद उठा सकते हैं।
बटरफ्लाई पार्क- करीब 7 एकड़ में फैले बटरफ्लाइ पार्क का दृश्य काफी मनोरम है। यह पार्क तितलियों की देखरेख के लिए समर्पित है। तितलियों के लिए चूंकि फूलों की जरूरत होती है, इसलिए वहां फूलों की कई किस्में जैसे मैरिगोल्ड, सैल्विया, दहलिया आदि आपको देखने को मिलेंगी। इसके अलावा बड़े और मजबूत पेड़ हैं जो पर्यटकों को ठंडी हवा और छाया प्रदान करते हैं।