Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
8:52 shackled at the waist was taking a new currency, the socks were also loaded their packs
{"_id":"58673c8c4f1c1bf471eebc33","slug":"8-52-shackled-at-the-waist-was-taking-a-new-currency-the-socks-were-also-loaded-their-packs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमर से बांधकर ले जा रहा था 8.52 लाख की नई करेंसी, जुराबों में भी ठूंसे थे नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमर से बांधकर ले जा रहा था 8.52 लाख की नई करेंसी, जुराबों में भी ठूंसे थे नोट
Sun, 01 Jan 2017 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
Updated Sun, 01 Jan 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में पकड़ी करेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुराने नोटों के जमा होने के बाद अब ज्यादा से ज्यादा नई करेंसी हथियाना का काला धंधा जोर पकड़ रहा है। कुछ शातिर इसके लिए अनोखे तरीके भी अपना रहे हैं। देखिए..
2 of 5
ट्रेन में पकड़ी करेंसी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरप्रदेश के रहने वाले एक कारोबारी को जीआरपी अंबाला ने चेकिंग के दौरान हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस से लाखों रुपये की नई करेंसी के साथ काबू किया है। इस कारोबारी से 8.52 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद हुई है। इसमें दो हजार और पांच सौ के नए नोट शामिल हैं।
3 of 5
ट्रेन में पकड़ी करेंसी
जीआरपी ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर आयकर विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी जीआरपी अमन कुमार ने बताया कि जीआरपी की स्पेशल टीम नोटबंदी के चलते ट्रेनों में रूटीन चेकिंग कर रही थी। टीम को देखकर एक व्यक्ति अशोक असहज महसूस करने लगा। टीम के सदस्यों को संबंधित व्यक्ति पर शक होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ट्रेन में पकड़ी करेंसी
इस पर टीम ने जब उसे खड़ा करके उसकी चेकिंग शुरू की तो उसने पुलिस करने की कोशिश की। थाना प्रभारी के अनुसार लेकिन जब संबंधित व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसकी कमर व जुराबों में से 8.52 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद हुई। इसमें 425 नोट दो हजार के और चार नोट पांच सौ रुपये के बरामद हुए। जीआरपी एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने काफी नोट तो अपनी कमर से एक कपड़े की पेटी बनाकर उसके साथ बांध रखे थे, तो कुछ नोट अपनी जुराबें ठूंस रखे थे।
विज्ञापन
5 of 5
ट्रेन में पकड़ी करेंसी
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह एक हौजरी कारोबारी है और वे ऊन की पेमेंट करने बनारस से लुधियाना जा रहा है। पुलिस ने तुरंत नोट व आरोपी को कब्जे में लिया और इसकी सूचना आयकर विभाग की टीम को दे दी। आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नोट कब्जे में लिए और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।